बिहार इंटर परीक्षा 2027: शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट शुरू
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027: गोपनीय कार्यों के लिए +2 शिक्षकों की डायरेक्ट्री होगी अपडेट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किया गया पत्र | Prabhat Khabar Network बिहार बोर्ड 2027 इंटर परीक्षा के लिए +2 शिक्षकों…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027: गोपनीय कार्यों के लिए +2 शिक्षकों की डायरेक्ट्री होगी अपडेट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किया गया पत्र | Prabhat Khabar Network
बिहार बोर्ड 2027 इंटर परीक्षा के लिए +2 शिक्षकों की डायरेक्ट्री 19 सितंबर से 9 अक्तूबर तक अपडेट होगी. जानिए किन शिक्षकों का नाम शामिल होगा और किसे मिलेगी छूट.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के सफल व पारदर्शी संचालन की प्रारंभिक तैयारियां तेज कर दी हैं. परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन, वीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण गोपनीय कार्यों के निष्पादन के उद्देश्य से राज्यभर के +2 स्तर के शिक्षकों की डायरेक्ट्री ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी.
19 सितंबर से 9 अक्तूबर तक का मिला समय
समिति ने शिक्षकों का डेटा अपलोड करने के लिए 19 सितंबर से 9 अक्तूबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की है. इस तय अवधि के भीतर सभी मान्यता प्राप्त +2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रधानों को अपने संस्थान में कार्यरत शिक्षकों का पूरा विवरण समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा.
इन शिक्षकों के नाम शामिल करने पर पूर्ण प्रतिबंध
बोर्ड ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पोर्टल पर केवल वैध एवं नियमित रूप से कार्यरत शिक्षकों का ही ब्योरा दर्ज किया जाए. इसके साथ ही कुछ विशेष श्रेणियों को इसमें शामिल न करने की सख्त हिदायत दी गई है:
- जिन शिक्षण संस्थानों की मान्यता अथवा संबद्धता रद्द की जा चुकी है, वे इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे.
- मृत, सेवामुक्त, सेवानिवृत्त और संबंधित विषय से असंबद्ध शिक्षकों का नाम डायरेक्ट्री में नहीं जोड़ा जाएगा.
- फरवरी 2027 से पहले सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाले शिक्षकों का नाम भी सूची से बाहर रखा जाएगा.
विज्ञप्ति जारी, डीईओ को समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश
समिति ने बताया कि इस संबंध में पहले ही विज्ञप्ति संख्या 216/2026 जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है. राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिले के सभी +2 स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानों के साथ समन्वय बनाकर तय समय-सीमा के भीतर यह कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
GATE 2027: फिर बदला IIT गेट का शेड्यूल, अब बिना लेट फीस इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन, नोट करें एग्जाम डेट्स

लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा: बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा - Lucknow News

पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News

SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म, जानें पात्रता

JEE AIR 1 returned to IIT Kanpur inspired by Swades, now studies brain of a mosquito

Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद, जानें मेरिट लिस्ट लिंक

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News
ताज़ा ख़बरें
- AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges
- Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
- Kerala NEET PG 2026 Branch-Wise Cutoff: Category-Wise Closing Rank
- बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
- बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
- RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें
- From IIT Madras student to IIT director abroad: Meet Preeti Aghalayam, first woman to lead an IIT- Moneycontrol.com

