करियर डायरीज: डीयू एनसीवेब में बीकॉम के लिए दाखिले का मौका, 35-45% अंकों पर मिलेगा प्रवेश; क्या है अंतिम तिथि?
करियर डायरीज: डीयू एनसीवेब में बीकॉम के लिए दाखिले का मौका, 35-45% अंकों पर मिलेगा प्रवेश; क्या है अंतिम तिथि? दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब में बीकॉम में दाखिले का मौका अभी बाकी है। 35 से 45 फीसदी अंकों वाले छात्र 1 औ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
करियर डायरीज: डीयू एनसीवेब में बीकॉम के लिए दाखिले का मौका, 35-45% अंकों पर मिलेगा प्रवेश; क्या है अंतिम तिथि?
दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब में बीकॉम में दाखिले का मौका अभी बाकी है। 35 से 45 फीसदी अंकों वाले छात्र 1 और 2 सितंबर को आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपनी पांचवीं कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतर कॉलेजों में सीटें भर गई हैं। अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज में इस प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी की कट ऑफ 38 फीसदी निकाली गई है। जबकि डॉ बी.आर अंबेडकर कॉलेज में 57 फीसदी, भारती कॉलेज में 67 फीसदी और सत्यवती कॉलेज (सांध्य) में 45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इस कट ऑफ के बाद भी अगले सप्ताह एक स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी।
पांचवीं कट ऑफ के आधार पर छात्राएं एक सितंबर से दो सितंबर तक दाखिला ले सकती है। एनसीवेब को कुल 15, 210 सीटों में से अभी चार कट ऑफ और एक स्पेशल कट ऑफ जारी करने के बाद 15 हजार 600 से अधिक सीटें भर चुकी हैं। अब जो सीटें खाली हैं, उनमें सामान्य के लिए तो मौके कम हैं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, इंडब्ल्यूएस के लिए मौके ज्यादा हैं। विभिन्न कॉलेज सेंटरों में बीए प्रोग्राम की सामान्य श्रेणी व एससी के लिए सीटें भर गई हैं। जबकि एसटी, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी श्रेणी के लिए दाखिले की संभावनाएं बनी हुई हैं। इन श्रेणी की छात्राओं का बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान संयोजन में दाखिला 35 फीसदी से 79.5 फीसदी तक हो जाएगा। यह कट ऑफ अलग-अलग कॉलेज सेंटर के हिसाब से अलग-अलग है।
14 कॉलेज सेंटरों पर अभी भी दाखिले का मौका
एनसीवेब की पांचवीं कट ऑफ में बीकॉम प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिलों की बात की जाए तो कुल 26 कॉलेज सेंटरों में 12 सेंटरों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। जिन सेंटरों पर दाखिले का विकल्प छात्राओं को मिल रहा है, वहां अलग-अलग सेंटर के हिसाब से 35 फीसदी से लेकर 45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। हंसराज कॉलेज ने बीकॉम के लिए ओबीसी की कट ऑफ 79.25, एसटी की 74, ईडब्ल्यूएस की 79.25, पीडब्ल्यूडी की 69.25 फीसदी निकाली है। जबकि मिरांडा हाउस ने ओबीसी के लिए 79, जबकि मिरांडा हाउस ने ओबीसी के लिए 79, इंडब्ल्यूएस के लिए 79.25 और पीडब्ल्यूडी के लिए 69.25 फीसदी कट ऑफ जारी की है। अदिति और भगिनी निवेदिता कॉलेज सेंटर पर बीकॉम में सभी श्रेणी की छात्राओं का दाखिला 35 फीसदी पर हो जाएगा। सामान्य श्रेणी के लिए बीए से ज्यादा बीकॉम में दाखिले के अवसर ज्यादा हैं। अब भी 14 कॉलेज सेंटर पर बीकॉम में सामान्य श्रेणी की छात्राओं को दाखिला मिल सकता है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
RRB Nursing Superintendent 2026: 365 पदों पर भर्ती, आवेदन, पात्रता और सिलेबस

7 Data Science Jobs for Freshers

Fresher hiring targets set, but overall IT recruitment stays restrained

पीएमकेवीवाई ने केवल 7% प्लेसमेंट दर दर्ज की है, जो भारत के कौशल रोजगार अंतर को उजागर करता है - बिजनेसटुडे

शिक्षक सत्याग्रह: समय पर वेतन, प्रोन्नति पर शिक्षा विभाग...

रेलवे शिक्षक भर्ती में प्रयागराज के 19 अभ्यर्थी सफल

इंजीनियरिंग कैंपस प्लेसमेंट में बदलाव: कम नियुक्तियां, अधिक वेतन चेक

कक्षा 8 से करियर शुरू करने में मदद, कोचिंग पर अंकुश लगाने के लिए स्कूली शिक्षा तय करें: पैनल
ताज़ा ख़बरें
- Trend reversal: Nearly 100% mechanical engg, EEE students placed in campus placements in top colleges this year
- Big revival of campus hiring! Infosys invites senior employees on panels for interviews in colleges; details here - The Times of India
- दिव्या मित्तल ने आईएएस छोड़ा: आईआईटी से आईआईएम, फिर यूपीएससी, उनकी शिक्षा और करियर की दिशा
- 10 में से 8 इंजीनियर, 4 में से 3 एमबीए, 84% ग्रेजुएट को नौकरी नहीं मिली: प्लेसमेंट संकट जिसे हम नज़रअंदाज़ करते हैं
- अधिक डिग्रियाँ, कम नौकरियाँ: भारत के कैंपस प्लेसमेंट संकट के अंदर
- सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक भर्ती 30 सितंबर तक पूरी की जाएगी: हिमाचल के सीएम सुक्खू
- भारतीय छात्रों के लिए जर्मनी में पाठ्यक्रमों के प्रकार, आईईएलटीएस आवश्यकताएँ, स्कोर, करियर
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

