स्कूल शिक्षा ने किए तो बाकी में पेंडेंसी क्यों: 851 दिवंगत कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति दे चुका स्कूल शिक्षा विभाग - Bhopal News
- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - MP School Education Dept Anukampa Niyukti | 851 Appointments Issued स्कूल शिक्षा ने किए तो बाकी में पेंडेंसी क्यों:851 दिवंगत कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति दे चुका स्कूल शिक्षा विभ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- MP School Education Dept Anukampa Niyukti | 851 Appointments Issued
स्कूल शिक्षा ने किए तो बाकी में पेंडेंसी क्यों:851 दिवंगत कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति दे चुका स्कूल शिक्षा विभाग
- कॉपी लिंक
स्कूल शिक्षा विभाग में दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग में चार दिन में रिकार्ड बनाया है। एक साथ इतनी अधिक अनुकम्पा नियुक्ति किसी दूसरे और विभाग ने नहीं दी है।
चार दिन में विभाग ने 851 अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी कर भृत्य और सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
उधर स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यवाही के बाद दूसरे विभागों पर भी इसके लिए दबाव बना है और वहां भी इसकी तैयारी की जा रही है।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के तत्काल निराकरण की दिशा में शनिवार को 251 और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पिछले 4 दिनों में कुल 851 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।
यह पहल दिवंगत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को सम्मानजनक जीवन का आधार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दूसरी ओर आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने कहा कि अभी कुछ और अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी हो सकते हैं।
बताया जाता है कि आयुक्त सिंह ने अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों से कैम्पेन के तौर पर कार्यवाही कराई और प्रमोशन से रिक्त पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कराकर वर्षों से पेंडिंग केस का निराकरण किया है।
नगरीय विकास, पंचायत और आदिवासी विकास में भी पेंडेंसी
प्रदेश में भारी भरकम अमले वाले विभागों में नगरीय विकास और आवास विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा आदिवासी विकास विभाग समेत जल संसाधन और अन्य विभाग हैं।
इन विभागों में भी अनुकम्पा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों की संख्या अधिक है। अब जबकि स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर अनुकम्पा नियुक्ति दी है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसकी समीक्षा भी करने वाले हैं तो दूसरे विभागों पर भी नियुक्ति के लिए दबाव बना है। साथ ही सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर दूसरे विभागों में क्यों आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं जबकि वहां प्रमोशन की कार्यवाही पहले ही हो चुकी है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
42% youth in Bhadradri out of work, education: Study | Hyderabad News - The Times of India

Balrampur News: सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट

Delhi University SFI holds Campus Justice March, demands safer spaces for women

DMIHER gets nod to become Adani Institute of Higher Education and Research | Nagpur News - The Times of India

Dispute ongoing at 3 DU colleges: Student safety issue at Lady Shri Ram; demand to remove Hindu College principal, scuffle at Motilal Nehru

Germany’s ‘free’ education can still cost up to Rs 70 lakh: What Indian students miss

नई शिक्षा नीति के प्रति छात्रों के अभिभावकों को किया जागरूक - Ludhiana News
ताज़ा ख़बरें
- झारखंड के सरकारी स्कूलों में राजस्थान मॉडल से चमकेगी शिक्षा की तस्वीर
- Udhampur News: सरकारी डिग्री कॉलेजों में दाखिले का अंतिम मौका
- IIT-Bombay student death case: Parents say they were not allowed to enter campus; announce protest at Azad Maidan
- नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर साहिबगंज कॉलेज में बैठक
- कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी खबर: NCERT का नया सिलेबस समझिए, अक्टूबर में जारी होगा गणित के फाइनल सिलेबस - class 9 students ncert new syllabus understand maths final syllabus to be released in october
- Education ministry opens applications for IIT Delhi director’s post; send documents by Oct 31
- NCERT clarifies Grade 9 maths syllabus: Topics not dropped, concepts redistributed across chapters
- BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

