होमस्किल्सस्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल - bihar ug students to get ai industry training skill cells formed
स्किल्स

स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल - bihar ug students to get ai industry training skill cells formed

स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल बिहार में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक छात्रों को कौशल विकास, एआई और औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।…

12 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल
 - bihar ug students to get ai industry training skill cells formed

सौजन्य से:- jagran.com

स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल

बिहार में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक छात्रों को कौशल विकास, एआई और औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके ...और पढ़ें

HighLights

- स्नातक छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।

- सभी विश्वविद्यालयों में स्टूडेंट्स स्किल डेवलपमेंट सेल स्थापित किए जाएंगे।

- एआई और औद्योगिक प्रशिक्षण से छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में कुलाधिपति सचिवालय द्वारा स्नातक संकाय में छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है।

इसके लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स स्किल डेवलपमेंट सेल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्यपाल व कुलाधिपति के स्तर से जल्द ही कुलपतियों को निर्देश जारी होगा।

चूंकि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) स्नातक पाठ्यक्रम लागू है। इसलिए अब राज्यपाल द्वारा स्नातक संकाय में एआई की पढ़ाई, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण की शुरुआत कराने को लेकर एक काॅमन प्रोग्राम तैयार कराया जा रहा है।

गाइडलाइन किया जा रहा तैयार

राज्यपाल सचिवालय के मुताबिक स्नातक संकाय के छात्र-छात्राओं छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास

प्रशिक्षण के लिए गाइडलाइन भी तैयार किया जा रहा है। इसे सभी अंगीभूत महाविद्यालयों तथा संबद्धता प्राप्त

कालेजों को जारी किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं को अब डिग्री लेने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि एआई शिक्षा, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

268 कॉलेजों के छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग

इसके लिए सभी 268 अंगीभूत महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सीधे इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और एआई कंपनियों में काम कर चुके एक्सपर्ट छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन कराएंगे।

इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराने के साथ-साथ रोजगार के लिए भी तैयार किया जा सकेगा। सभी महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) संचालित किया जाएगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें