प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में BA और BSC गणित में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश खुला - allahabad university and constituent degree college admission current status know here to students
प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में BA और BSC गणित में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश खुला ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए और बीएससी गणित के लिए सभी वर्गों के छात्रों हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडीसी…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में BA और BSC गणित में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश खुला
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए और बीएससी गणित के लिए सभी वर्गों के छात्रों हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडीसी में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए 27 अगस्त को रिपोर्टिंग है। विश्वविद्यालय ने बीबीए-एमबीए और बीएससी गणित के नए कटऑफ जारी किया है।
HighLights
- बीएससी गणित में सीयूईटी के साथ नान सीयूईटी के लिए खुले प्रवेश के दरवाजे
- एडीसी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 27 अगस्त को अभ्यर्थियों को बुलाया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने बीएससी गणित पाठ्यक्रम में सीटें उपलब्ध होने के कारण सीयूईटी के साथ नान-सीयूईटी में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीए में केवल सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए कोई कटऑफ नहीं जारी किया गया है।
12वीं उत्तीर्ण सभी छात्र प्रवेश के लिए योग्य
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बीए और बीएससी (गणित) दोनों पाठ्यक्रमों में अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है। प्रवेश पूरी तरह आनलाइन मोड में होगा। प्रवेश प्रक्रिया में 12वीं उत्तीर्ण सभी छात्र प्रवेश के लिए योग्य होंगे। बीएससी (मैथ्स) में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश खोले जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अब तक स्नातक में प्रवेश नहीं ले सके हैं।
एडीसी में 27 अगस्त को रिपोर्टिंग
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
कीडगंज परिसर में बीए में प्रवेश को सभी पात्र
एडीसी कीडगंज परिसर में बीए प्रथम वर्ष में सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगे। बीकाम प्रथम वर्ष में ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के 25 या उससे अधिक सीयूईटी-यूजी प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राएं तथा एससी और एसटी वर्ग के सभी छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। बीएससी गणित प्रथम वर्ष में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
जीरो रोड परिसर की छात्रा शाखा में सभी पात्र
जीरो रोड परिसर की छात्रा शाखा में बीए प्रथम वर्ष के लिए सभी वर्गों की छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी। बीकाम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की 25 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की सभी छात्राओं को प्रवेश का अवसर मिलेगा। नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर रखा है।
ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
बीए में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी तथा बीएससी में इंटरमीडिएट में 56 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्टिंग का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा प्रवेश प्रक्रिया का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय में BBA-MBA, BSc का नया कटऑफ
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए का 26वां कटआफ जारी किया है। इसमें अनारक्षित 467.5-467.7 अंक कटआफ तय किया गया है। वहीं ओबीसी श्रेणी में 406-407 अंक कटआफ है। प्रवेश 26 अगस्त को सुबह 10 बजे तक होंगे। बीएससी गणित में ओबीसी में 367-369.70 अंक, ईडब्ल्यूएस 376-376.50 और एससी 282-282.80 अंक कटआफ है। प्रवेश 27 अगस्त सुबह नौ बजे तक होंगे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
DU: KYS submits agreement to Jesus and Mary College principal, demands hostel facility

Statsguru: Tighter visa regulations weigh on overseas education travel

India’s Education Crisis: When Degrees Fail to Prepare Youth for Work

Could your Indian degree soon carry more weight across BRICS countries?

The degree economy's disbalance

The degree's economy disbalance

CMP डिग्री कॉलेज में UG प्रवेश की मेरिट जारी, 11 सितंबर को काउंसिलिंग; अभ्यर्थी यहां देखें नंबर - prayagraj cmp degree college ug admission merit list and counselling declared

Nearly half of Indian students eye overseas education for better jobs: Report - Daily Excelsior
ताज़ा ख़बरें
- Planning to Study Abroad? IDP’s Guwahati Education Fair Brings Global Universities Under One Roof
- Nearly half of Indian students eye overseas education for better jobs: Report
- शिक्षा लागत बचाने के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों के भारतीय परिसरों पर नजर गड़ाए हुए हैं? इस विकल्प के फायदे और नुकसान बताए गए | पुदीना
- भारत में विदेशी विश्वविद्यालय परिसर: सस्ती डिग्रियाँ, लेकिन सावधानी से आगे बढ़ें | पुदीना
- More Indian students are abandoning higher education as degrees no longer seem worth the cost
- UK tops overseas education share among Indian students in 2026 YTD, says report- Moneycontrol.com
- पंजाब का कनाडा वीजा जुनून खत्म हो रहा है। विदेश में पढ़ाई और यात्रा की दुकानें लगभग खाली चल रही हैं
- भारत से 12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई कैसे करें?

