होम›एग्ज़ाम्स›CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
एग्ज़ाम्स

CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी

CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी CET की तिथियां आगे बढ़ने का असर आगामी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ सकता है. परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प…

29 सितंबर 2026 को 10:02 am बजे
CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी

सौजन्य से:- etvbharat.com

CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी

CET की तिथियां आगे बढ़ने का असर आगामी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ सकता है. परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया भी देर से होगी.

Published : September 29, 2026 at 11:24 AM IST

जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और समान पात्रता परीक्षा CET 2026 की संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. बोर्ड के अनुसार राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. इसके चलते अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं अब दिसंबर 2026 और जनवरी-फरवरी 2027 में आयोजित होंगी. इस फैसले से सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ गया है.

चुनावी गतिविधियों के कारण प्रशासनिक संसाधनों और व्यवस्थाओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना के चलते राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथियों में संशोधन कर नया कार्यक्रम जारी किया गया है. बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि संबंधित विभागों और अभ्यर्थियों को संशोधित कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारियां करने की सलाह दी है. वहीं उन्होंने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस या टैबलेट बेस टेस्ट के आधार पर कराने की ओर भी इशारा किया, जिसमें प्रश्न पत्र सीधे कंप्यूटर या टैबलेट पर उपलब्ध कराया जाएगा और आंसर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में भरने होंगे.

आगामी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ेगा असर: परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का सबसे बड़ा असर उन युवाओं पर पड़ेगा जो लंबे समय से विभिन्न भर्तियों के जरिए सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. राजस्थान में CET अब अधिकांश भर्तियों का आधार बन चुकी है. ऐसे में CET की तिथियां आगे बढ़ने का असर आगामी भर्ती प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है. परीक्षा जितनी देर से होगी, उसके परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया भी उतनी ही देर से पूरी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी रविन्द्र का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में पहले ही लंबा समय लग रहा है. कई अभ्यर्थी वर्षों से तैयारी कर रहे हैं और नई भर्तियों के इंतजार में हैं. ऐसे में परीक्षाओं के आगे खिसकने से नियुक्तियों का इंतजार भी और लंबा हो सकता है. दूसरी ओर, कुछ अभ्यर्थी इसे अतिरिक्त तैयारी समय के रूप में भी देख रहे हैं. अभ्यर्थी हनुमान ने कहा कि इससे उन्हें अपनी तैयारी को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा.

बोर्ड की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम :

• टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा 2026 : 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में

• CET (सीनियर सेकेंडरी स्तर) : 1 से 3 दिसंबर 2026

• CET (स्नातक स्तर) : 16 से 18 जनवरी 2027

• प्रयोगशाला परिचायक भर्ती परीक्षा: 25 जनवरी 2027

• कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा : 3 से 5 फरवरी 2027

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम:  सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
एग्ज़ाम्स

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
एग्ज़ाम्स

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
एग्ज़ाम्स

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं:  अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - Jaipur News

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक
एग्ज़ाम्स

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक

ताज़ा ख़बरें