HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon
HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द हरियाणा टीईटी (HTET 2026 Exam) का आयोजन इसी साल में किया जायेगा। बोर्ड द्वारा सभी उम्मीदवारों को तैया…

सौजन्य से:- Jagran
HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द
हरियाणा टीईटी (HTET 2026 Exam) का आयोजन इसी साल में किया जायेगा। बोर्ड द्वारा सभी उम्मीदवारों को तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया गया है।
HighLights
- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।
- इस वर्ष आयोजित की जाएगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि बोर्ड द्वारा HTET 2026 का आयोजन इसी साल में किया जाना है, साथ ही हरियाणा बोर्ड की ओर से सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।
टीचर बनने के लिए पात्रता परीक्षा जरूरी
आपको बता दें कि देशभर में सभी राज्य टीचर बनने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीचर बनने के लिए CTET या राज्य स्तरीय परीक्षा का पास होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप हरियाणा राज्य में टीचर बनना चाहते हैं तो अपनी तैयारियों को तेज कर दें।
समय के अनुसार चल रही प्रक्रिया
हरियाणा बोर्ड की ओर से बताया गया है कि एचटीईटी 2026 एग्जाम के लिए तैयारियां एवं संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार की जा रहीं हैं। जल्द ही बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट, रजिस्ट्रेशन डेट्स सहित अन्य डिटेल साझा की जाएगी।
हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए पात्रता
हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी लगेगी आवेदन फीस
इस परीक्षा में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को सिंगल पेपर के लिये आवेदन करने पर 1000 रुपये, डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1800 एवं तीन पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2400 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच (PH) वर्ग को एक पेपर के लिए 500 रुपये, दो पेपर के लिए 900 रुपये एवं तीनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये जमा करना होगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - Jaipur News

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक

CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना - Jaipur News

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड - rssb rajasthan ldc result 2026 released and candidates can download it from here

RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर भर्ती परीक्षाएं कराने को तैयार VMOU
ताज़ा ख़बरें
- SSC CGL Tier 1 admit card 2026 released for September 30 and October 1 exams, check download link
- Jamshedpur News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य
- SC to CBSE: Exempt Class VI from 3-language education policy this year
- MP College Admission: कॉलेज में एडमिशन का आखरी मौका, जाने कब है लास्ट डेट
- UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया
- SC asks Centre, CBSE to consider exempting Class 6 students from three-language policy this year
- UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा
- Arunachal rural livelihoods mission signs MoUs for placement-linked skill training

