Jamshedpur News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य
Jamshedpur News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। 2026-27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई…

सौजन्य से:- livehindustan.com
Jamshedpur News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य
Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। 2026-27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलेगी। स्कूलों को उपस्थिति पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित उपस्थिति और 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
उपस्थिति की अनिवार्यता
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 2025-26 सत्र से ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जैक के इस निर्देश के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। जिन विद्यार्थियों की अटेंडेंस निर्धारित मानक से कम है, उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
विद्यार्थियों की तैयार हो रही सूची
स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी स्कूल स्तर से जानकारी दी जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज और सुरक्षित रखा जाए। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह नियम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। केवल परीक्षा की तैयारी और पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि निर्धारित उपस्थिति मानक को पूरा करना भी आवश्यक होगा।
विशेष प्रयास
विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की सलाह दी गई है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, उन्हें नियमित स्कूल लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभिभावकों से भी संपर्क किया जा रहा है। अभी समय है, विद्यार्थी नियमित स्कूल आकर अपनी उपस्थिति बढ़ा सकते हैं। अभिभावकों से भी बच्चों की स्कूल उपस्थिति पर नजर रखने की अपील की जा रही है।
निशु कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSC CGL Tier 1 admit card 2026 released for September 30 and October 1 exams, check download link

SC to CBSE: Exempt Class VI from 3-language education policy this year

MP College Admission: कॉलेज में एडमिशन का आखरी मौका, जाने कब है लास्ट डेट

UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया

SC asks Centre, CBSE to consider exempting Class 6 students from three-language policy this year

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा

Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर

TMBU लॉ रिजल्ट में देरी: छात्र आंदोलन की राह पर
ताज़ा ख़बरें
- यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म - up sainik schools entrance exam applications released for admission to class 6 and 9 forms can be filled out until october 25
- जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
- RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट
- JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft
- Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर
- RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी: 10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - Jaipur News
- Delhi University students march for women’s safety as police step up school, college audits

