होम›करियर›शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन: नई शिक्षा नीति में शामिल करने और नियमित वेतनमान देने की मांग - Jewar News
करियर

शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन: नई शिक्षा नीति में शामिल करने और नियमित वेतनमान देने की मांग - Jewar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gautambudh nagar - Jewar - UP Shikshamitra Demand New Education Policy & Regular Pay | DM Memorandum शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन:नई शिक्षा नीति में शाम…

28 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन:  नई शिक्षा नीति में शामिल करने और नियमित वेतनमान देने की मांग - Jewar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gautambudh nagar

- Jewar

- UP Shikshamitra Demand New Education Policy & Regular Pay | DM Memorandum

शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन:नई शिक्षा नीति में शामिल करने और नियमित वेतनमान देने की मांग

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम 3 बजे मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षामित्र 24 साल से पढ़ा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याएं अभी तक हल नहीं हुई हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षामित्रों को शामिल कर नियमित वेतनमान दिया जाए। जब तक उनका नियमितीकरण नहीं होता, तब तक 12 महीने और 62 साल की उम्र तक उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिले।

मृतक शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक मदद और आश्रितों को नौकरी देने की मांग भी रखी गई। उन्हें विभागीय टीईटी परीक्षा में शामिल किया जाए और मूल स्कूल में ही नियुक्ति दी जाए।

महिला शिक्षामित्रों को दूसरे जिले या ससुराल के पास वाले स्कूल में नियुक्ति मिले और हर शिक्षक भर्ती में उन्हें वेटेज दिया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी, जिला महामंत्री संजय भाटी समेत सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद थे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें