बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से आवेदन; जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष बनने का सुनहरा मौका. बिहार विद्यालय परीक्षा समि…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से आवेदन; जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा
बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष बनने का सुनहरा मौका. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. 1 से 21 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन.
Gopalganj News : बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी एक अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गयी है. बोर्ड ने परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों की संख्या, निगेटिव मार्किंग और उम्र सीमा में मिलने वाली छूट से संबंधित जानकारी भी जारी की है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दी गयी पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से देख लेने की सलाह दी गयी है.
कंप्यूटर पर होगी परीक्षा, पूछे जाएंगे 150 बहुविकल्पीय सवाल
पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जायेगी. परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर ही सभी सवालों के जवाब देने होंगे. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे. यानी निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा गया है.
अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्रावधान के तहत अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की विशेष छूट दी गयी है. यह छूट सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी अधिसूचना से जरूर मिलाने को कहा गया है.
1 से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन
पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होगी और 21 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य विवरण सावधानी से भरना होगा.
आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ना जरूरी
अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लेने की सलाह दी गयी है. किसी जानकारी में गलती होने पर आवेदन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है. बोर्ड ने निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन पूरा करने को कहा है. परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना और ऑनलाइन पोर्टल के निर्देश देख सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (24 सितंबर तक), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान

When Will India Post GDS Result 1st Merit List 2026 Be Released

CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें

33 हजार से अधिक स्कूल; 65 से अधिक विषय और 34 से अधिक स्किल माड्यूल... सीबीएसई कर रहा skill edu. की बड़ी पहल - cbse skill education portal empowering students with 65 skills
ताज़ा ख़बरें
- UP PET New Exam Date 2026: क्यों बदली 35.42 लाख उम्मीदवारों की एग्जाम डेट? अब इस दिन होगी यूपी पीईटी परीक्षा
- NEET PG 2026 candidates allege score discrepancies, AIMSA writes to health minister
- एमएड सेमेस्टर-II परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
- बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...
- बीबीएमकेयू : यूजी आठवें सेमेस्टर के रिजल्ट को बोर्ड की मंजूरी
- बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 (Bihar DElEd 2026 Merit List): स्पॉट राउंड 1 मेरिट, कटऑफ देखें
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड
- स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट

