होम›एग्ज़ाम्स›नोएडा समाचार: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर
एग्ज़ाम्स

नोएडा समाचार: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर

{"_आईडी":"6अबा।83आ. आ.3035772ई.3406018एफ.","स्लग":"बोर्ड-परीक्षा-केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर-नोएडा-समाचार-सी-23-1-एल. के. ओ.1064-107519-2026-09-28","प्रकार":"कहानी","स्थिति":"प्रकाशित करें","शीर्षक_एच. एन.":"नोएडा न्यू…

28 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
नोएडा समाचार: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर

सौजन्य से:- अमर उजाला

नोएडा समाचार: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर

विज्ञापन

-डिबार कॉलेजों की सूची पहले होगी सार्वजनिक, 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में इस बार पारदर्शिता पर खास जोर रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए तय किया है कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने से पहले डिबार किए गए कॉलेजों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। अब कॉलेजों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की संस्तुति सहित रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है। चयनित केंद्रों और छात्र आवंटन की सूची 22 अक्तूबर को अपलोड होगी। डिबार और मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों की सूची 23 अक्तूबर को डीआईओएस पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी आपत्ति या शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए 28 अक्तूबर अंतिम तिथि होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक सभी कॉलेजों को अपनी आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से कॉलेज का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के दौरान परीक्षा के लिए जरूरी सुविधाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। मानकों पर खरे उतरने वाले कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। डिबार किए गए कॉलेजों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व में प्रतिबंधित कॉलेजों का विवरण अंतिम सूची से पहले सार्वजनिक किया जाएगा। इससे संबंधित पक्षों को समय रहते आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा और परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सकेगी।

ऑनलाइन दर्ज होगी आपत्ति

विभाग पहले डिबार किए गए विद्यालयों का विवरण सार्वजनिक करेगा। सूची जारी होने के बाद यदि किसी विद्यालय या अन्य संबंधित पक्ष को आपत्ति होती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण डीआईओएस स्तर से किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में बदलाव का मकसद परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना और नकल की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के जरिए यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित विद्यालयों में आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं उपलब्ध हों।

द्वारा संचालित शिक्षा खबर कौशल

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

नीट पीजी 2026: राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कैसे करें चेक? 17 नवंबर को आएगा अंतिम परिणाम

श्रेष्ठा नेट्स 2027: 9वीं और 11वीं में 2400 सीटों के लिए आवेदन शुरू, नहीं लगेगा कोई शुल्क, कब होगी परीक्षा?

भारतीय तटरक्षक बल: सीजीईपीटी 2027 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 नवंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

बीसीआई: 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड; 29 नवंबर को परीक्षा

एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म; देखें नई तारीखें

ओडिशा बोर्ड: 12 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं, 27 मार्च तक होगा आयोजन; गणित में मिलेगा अतिरिक्त समय

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी, 26 नवंबर तक करना होगा काम

ताज़ा ख़बरें