होम›एग्ज़ाम्स›TMBU लॉ रिजल्ट में देरी: छात्र आंदोलन की राह पर
एग्ज़ाम्स

TMBU लॉ रिजल्ट में देरी: छात्र आंदोलन की राह पर

TMBU में परीक्षा के 3 महीने बाद भी रिजल्ट गायब! छात्रों का चढ़ा पारा, 1 हफ्ते में परिणाम न आने पर आंदोलन की चेतावनी TMBU (प्रशासनिक भवन) तीन महीने बीत चुके हैं पर टीएमबीयू लॉ सेमेस्टर वन का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. छात्र…

28 सितंबर 2026 को 06:02 pm बजे
TMBU लॉ रिजल्ट में देरी: छात्र आंदोलन की राह पर

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

TMBU में परीक्षा के 3 महीने बाद भी रिजल्ट गायब! छात्रों का चढ़ा पारा, 1 हफ्ते में परिणाम न आने पर आंदोलन की चेतावनी

TMBU (प्रशासनिक भवन)

तीन महीने बीत चुके हैं पर टीएमबीयू लॉ सेमेस्टर वन का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. छात्र संगठन ने एक सप्ताह में परिणाम जारी करने की मांग की है, वरना आंदोलन होगा.

भागलपुर. टीएमबीयू में तीन वर्षीय लॉ कोर्स सत्र 2025-2028 सेमेस्टर वन की परीक्षा हुए करीब तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. मई 2026 में आयोजित परीक्षा का परिणाम नहीं आने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है. विद्यार्थियों का कहना है कि रिजल्ट में देरी के कारण उनका सत्र भी विलंबित होने की आशंका है.

परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

छात्र नेता प्रियांशु यादव ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक को आवेदन सौंपकर अविलंब परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रिजल्ट जारी नहीं होने से विद्यार्थियों के सामने आगामी परीक्षा की तैयारी और परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर परीक्षा परिणाम जारी करने, विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म भरवाने और आगामी परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग की.

रिजल्ट में देरी से सत्र विलंब होने की आशंका

छात्र नेता ने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी करने में हो रही देरी का असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र पर पड़ सकता है. समय पर रिजल्ट नहीं आने से आगे की परीक्षा की प्रक्रिया भी प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में जल्द निर्णय लेना चाहिए.

मांग पूरी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन

प्रियांशु यादव ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांग पूरी नहीं की गयी, तो विश्वविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस दौरान रॉकी कुमार, विक्की कुमार, प्रिंस कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

छात्रों की मांग पर अब विश्वविद्यालय के फैसले का इंतजार

लॉ सेमेस्टर वन का रिजल्ट जारी करने, परीक्षा फॉर्म भरवाने और आगामी परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्र नेता ने परीक्षा नियंत्रक को आवेदन दिया है. अब विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई और परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार है.

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा

Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर

यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म - up sainik schools entrance exam applications released for admission to class 6 and 9 forms can be filled out until october 25

जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल
एग्ज़ाम्स

जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स

RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट
एग्ज़ाम्स

RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट
 - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft
एग्ज़ाम्स

JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर
एग्ज़ाम्स

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर

ताज़ा ख़बरें