होमएग्ज़ाम्सUPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

UP Junior Assistant Result 2026 Link: उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट भर्ती का परिणाम जारी हो गया है। टाइपिंग के लिए 42 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए हैं। नतीजे UPSSSC ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। UPSSSC Junio…

15 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

सौजन्य से:- Navbharat Times

UP Junior Assistant Result 2026 Link: उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट भर्ती का परिणाम जारी हो गया है। टाइपिंग के लिए 42 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए हैं। नतीजे UPSSSC ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 3279 वाली भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के बाद अगले चरण में टाइपिंग टेस्ट होगा। जिसके लिए 42282 कैंडिडेट्स चुने गए हैं।

हाल ही में यूपीएसएसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती का परिणाम देखने का लिंक जारी किया है। आपको इस लिंक के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करना होगा। परिणाम के साथ भर्ती आयोग ने कैटेगिरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी है। जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी की कटऑफ एक समान है। वहीं एसटी वालों की कटऑफ कम है।

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट कैसे देखें?

इस भर्ती का परिणाम अगर आपने अभी तक चेक नहीं किया है, तो नीचे बताए स्टेप्स के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

यहां View All News & Alerts वाले सेक्शन में आपको इस भर्ती के परिणाम का लिंक नजर आएगा।

यहां 'विज्ञापन संख्या 12/2024 जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के अंतर्गत अगले चरण में टाइपिंग के लिए शॉर्टलिस्ट रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें' इस लिंक पर जाएं।

अब अपना कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, वेरिफिकेशन कोड भरकर See Result वाले हरे बटन पर क्लिक करें।

चलिए अब कैटेगिरी वाइज कटऑफ भी देख लेते हैं। इस भर्ती के परिणाम में जनरल से लेकर एसटी कैटेगिरी वाले कैंडिडेट्स का चयन समान अकों पर किया गया है। सबकी कटऑफ 73.50 अंकों पर लगी है। वहीं अनुसूचित जनजाति कैटेगिरी की कटऑफ 66.00 अंक है। इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण के लिए अलग कटऑफ जारी हुई है।

टाइपिंग टेस्ट कब होगा। फिल्हाल इसकी तारीख नहीं आई है। लेकिन जिन भी कैंडिडेट्स का सेलेक्शन टाइपिंग टेस्ट के लिए हुआ है, वो अभी से अपनी स्पीड पर काम कर सकते हैं। यह चरण क्वालिफाई करना भी जूनियर असिस्टेंट की सरकारी नौकरी लेने के लिए महत्वपूर्ण है।

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
एग्ज़ाम्स

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?

ताज़ा ख़बरें