कंप्लीट एग्जाम पैटर्न: सीटेट परीक्षा में करीब दो महीने बाकी, पेपर-1 और 2 में किन विषयों से आएंगे प्रश्न?
कंप्लीट एग्जाम पैटर्न: सीटेट परीक्षा में करीब दो महीने बाकी, पेपर-1 और 2 में किन विषयों से आएंगे प्रश्न? CTET 2026 Exam: सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को होगी। परीक्षा में अ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कंप्लीट एग्जाम पैटर्न: सीटेट परीक्षा में करीब दो महीने बाकी, पेपर-1 और 2 में किन विषयों से आएंगे प्रश्न?
CTET 2026 Exam: सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को होगी। परीक्षा में अब बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए पेपर-1 और पेपर-2 के विषय, प्रश्नों की संख्या, अंक और भाषा से जुड़ी जानकारी समझना जरूरी है।
विस्तार
CTET 2026 Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की नई तारीख घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से जारी ताजा सूचना के अनुसार, सीटेट की 22वीं परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब बोर्ड ने परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है।
एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझना जरूरी
परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना भी जरूरी है। सीटेट में दो पेपर होते हैं। कौन सा पेपर किस कक्षा के शिक्षक बनने के लिए है और उसमें किन विषयों से सवाल पूछे जाते हैं, आइए समझते हैं।
सीटेट कितने पेपर, किसके लिए कौन सा पेपर?
सीटेट में दो (पेपर-1 और पेपर-2) होते हैं। दोनों पेपर की परीक्षा अवधि ढाई घंटे है।
- पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है।
- पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है।
जो अभ्यर्थी कक्षा एक से आठ तक दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों देने होंगे।
पेपर-1 में किन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल?
पेपर-1 प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए होता है। इसमें सभी विषय अनिवार्य हैं। पेपर-1 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र में क्या पूछा जाएगा?
- इस खंड में छह से 11 वर्ष की आयु के बच्चों की शिक्षा और सीखने से जुड़ी शैक्षिक मनोविज्ञान पर सवाल होंगे।
- इसमें अलग-अलग तरह के विद्यार्थियों की विशेषताओं और जरूरतों को समझने, विद्यार्थियों के साथ बातचीत तथा एक अच्छे सीखने के सहायक की विशेषताओं और गुणों से जुड़े सवालों पर ध्यान दिया जाएगा।
भाषा-1 और भाषा-2 में क्या अंतर है?
- सीटेट में भाषा-1 का संबंध शिक्षण के माध्यम से जुड़ी दक्षता से होगा। वहीं भाषा-2 में भाषा, संचार और समझने की क्षमता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
- ध्यान रखें कि भाषा-2, भाषा-1 से अलग होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान उपलब्ध भाषाओं में से एक को भाषा-1 और दूसरी को भाषा-2 के रूप में चुनने का अवसर दिया जाता है। सीटेट के लिए उपलब्ध भाषाएं हैं:
गणित और पर्यावरण अध्ययन में किस तरह के सवाल होंगे?
- पेपर-1 में गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े सवालों में विषय की अवधारणाओं, समस्या हल करने की क्षमता और विषय को पढ़ाने की समझ पर ध्यान दिया जाएगा।
- इन विषयों के प्रश्न कक्षा एक से पांच के लिए एनसीईआरटी के निर्धारित पाठ्यक्रम के अलग-अलग हिस्सों से समान रूप से लिए जाएंगे। हालांकि प्रश्नों का कठिनाई स्तर और उनके बीच संबंध माध्यमिक स्तर तक हो सकते हैं।
पेपर-2 में किन विषयों से होंगे सवाल?
पेपर-2 कक्षा छह से आठ के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए है। इसमें भी कुल 150 प्रश्न होंगे और कुल 150 अंक होंगे।
- गणित एवं विज्ञान के शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए गणित एवं विज्ञान के 60 प्रश्न होंगे।
- सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस हिस्से में सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के 60 प्रश्न होंगे।
- किसी अन्य शिक्षक के लिए गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान में से किसी एक का विकल्प होगा।
पेपर-2 में बाल विकास और भाषा से भी सवाल
- पेपर-2 के बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र खंड में 11 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों की शिक्षा और सीखने से संबंधित शैक्षिक मनोविज्ञान पर सवाल पूछे जाएंगे।
- भाषा-1 में शिक्षण के माध्यम से जुड़ी दक्षता और भाषा-2 में भाषा, संचार तथा समझने की क्षमता पर आधारित प्रश्न होंगे। भाषा-2 का चयन भाषा-1 से अलग भाषा के रूप में करना होगा।
- गणित एवं विज्ञान तथा सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान में अवधारणाओं, समस्या हल करने की क्षमता और विषय को पढ़ाने की समझ पर आधारित सवाल होंगे। गणित और विज्ञान के प्रश्न 30-30 अंक के होंगे।
- पेपर-2 के प्रश्न कक्षा छह से आठ के लिए एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। हालांकि प्रश्नों का कठिनाई स्तर और उनके बीच संबंध वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिसंबर में होगी सीटेट परीक्षा, सिटी स्लिप 15 दिन पहले, एडमिट कार्ड कब आएगा?
क्या सीटेट में निगेटिव मार्किंग होगी?
- सीटेट के दोनों पेपर में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे और उनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा।
- प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
- मुख्य प्रश्नपत्र द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी में होगा।
सीटेट पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?
सीटेट में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी को टीईटी पास माना जाएगा। स्कूल प्रबंधन अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों आदि को अंकों में छूट देने पर विचार कर सकते हैं।
सीटेट पास करना शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की गारंटी नहीं देता। यह नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों में से एक है। हालांकि स्कूल प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया में सीटेट अंकों को महत्व दे सकते हैं।
सीटेट प्रमाणपत्र की वैधता कितने समय तक रहेगी?
- सीटेट का पात्रता प्रमाणपत्र सभी वर्गों के लिए जीवनभर वैध रहेगा।
- सीटेट प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए किसी अभ्यर्थी के प्रयासों की संख्या पर कोई रोक नहीं है।
- सीटेट पास कर चुके अभ्यर्थी भी अपना स्कोर बेहतर करने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
परीक्षा शहर की जानकारी 15 दिन पहले
- सीबीएसई की ताजा सूचना के अनुसार, सीटेट की 22वीं परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी।
- प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटेट पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- वहीं, परीक्षा केंद्र की जानकारी वाला प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले सीटेट पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

