होमएग्ज़ाम्सऔरंगाबाद- 10वीं, इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 10, 12वीं के जिले में हैं 80 हजार से अधिक स्टूडेंट; बोर्ड ने जारी किया फॉर्म, 24 सितंबर आखिरी तारीख - Aurangabad (Bihar) News
एग्ज़ाम्स

औरंगाबाद- 10वीं, इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 10, 12वीं के जिले में हैं 80 हजार से अधिक स्टूडेंट; बोर्ड ने जारी किया फॉर्म, 24 सितंबर आखिरी तारीख - Aurangabad (Bihar) News

- Hindi News - Local - Bihar - Aurangabad - Aurangabad Bihar Board Exam Registration 2028 | Matric Inter Form Date औरंगाबाद- 10वीं, इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:10, 12वीं के जिले में हैं 80 हजार से अधिक स्टू…

11 सितंबर 2026 को 08:02 am बजे
औरंगाबाद- 10वीं, इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:  10, 12वीं के जिले में हैं 80 हजार से अधिक स्टूडेंट; बोर्ड ने जारी किया फॉर्म, 24 सितंबर आखिरी तारीख - Aurangabad (Bihar) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Aurangabad

- Aurangabad Bihar Board Exam Registration 2028 | Matric Inter Form Date

औरंगाबाद- 10वीं, इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:10, 12वीं के जिले में हैं 80 हजार से अधिक स्टूडेंट; बोर्ड ने जारी किया फॉर्म, 24 सितंबर आखिरी तारीख

- कॉपी लिंक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2028 में होने वाली मैट्रिक और इंटर की फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

औरंगाबाद जिले में 259 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थान हैं। इनमें 142 अपग्रेडेड मिडिल स्कूल, 88 राजकीयकृत हाई स्कूल, चार प्रोजेक्ट हाई स्कूल तथा 25 अनुदानित हाई स्कूल व कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में नौवीं और 10वीं कक्षा को मिलाकर 80 हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं।

24 सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर तक कराया जा सकेगा। वहीं, रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 22 सितंबर तक बोर्ड के खाते में करना होगा। संस्था प्रधानों को निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विद्यार्थी अगले वर्ष 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे।

इधर, जिले के स्कूल-कॉलेजों में वर्तमान में मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। सत्र 2026-28 के तहत नौवीं और 11वीं कक्षा में नामांकित विद्यार्थी संबंधित स्कूल-कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के नाम और संकाय के अनुरूप पोर्टल पर सूचीकरण प्रपत्र जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान से सूचीकरण प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विद्यार्थियों को कई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इसमें मैट्रिक की मार्कशीट, आधार कार्ड, अपार आईडी, ईमेल आईडी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और हाल का रंगीन फोटो शामिल है। दूसरे बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर 11वीं में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होगा।

सूचीकरण प्रपत्र में विद्यार्थी को अपने अभिभावक के साथ स्वयं भी निर्धारित स्थान पर हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर करना होगा। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, विषय और अन्य विवरण की सावधानीपूर्वक जांच के बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्ड की ओर से तय समय सीमा में रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर विद्यार्थियों को आगे परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है।

18 सितंबर से होगी कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की परीक्षा

डीपीओ माध्यमिक शिक्षा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिहार बोर्ड के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक और प्लस टू स्कूलों में नामांकन, रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया निर्धारित समय पर कराई जा रही है। संस्था प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि तय तिथि के अंदर विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन और परीक्षा संबंधी प्रपत्र जमा कराएं।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह जिले में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सितंबर माह की परीक्षा भी आयोजित की जानी है। इसके लिए स्कूल स्तर पर आवश्यक तैयारी की जा रही है। रजिस्ट्रेशन के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को भी दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें