होमएग्ज़ाम्सचौथी मेरिट से कॉलेजों में एडमिशन शुरू: बीए, बीएससी, बीकॉम समेत पीजी कोर्स में खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला; 10-11 सितंबर को मौका - Hapur News
एग्ज़ाम्स

चौथी मेरिट से कॉलेजों में एडमिशन शुरू: बीए, बीएससी, बीकॉम समेत पीजी कोर्स में खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला; 10-11 सितंबर को मौका - Hapur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Hapud - CCS University Hapur Admission | UG PG 4th Merit List Released चौथी मेरिट से कॉलेजों में एडमिशन शुरू:बीए, बीएससी, बीकॉम समेत पीजी कोर्स में खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला; 10-1…

10 सितंबर 2026 को 02:02 am बजे
चौथी मेरिट से कॉलेजों में एडमिशन शुरू:  बीए, बीएससी, बीकॉम समेत पीजी कोर्स में खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला; 10-11 सितंबर को मौका - Hapur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Hapud

- CCS University Hapur Admission | UG PG 4th Merit List Released

चौथी मेरिट से कॉलेजों में एडमिशन शुरू:बीए, बीएससी, बीकॉम समेत पीजी कोर्स में खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला; 10-11 सितंबर को मौका

- कॉपी लिंक

हापुड़ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट में शामिल छात्रों को 10 और 11 सितंबर को संबंधित कॉलेजों में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को तय समय सीमा में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

चौथी मेरिट में शामिल छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेज में पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को सीटों और दाखिलों से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर समय से अपडेट करने को कहा है।

बीए, बीएससी और बीकॉम समेत कई कोर्स में दाखिला

चौथी मेरिट के आधार पर बीए, बीएससी, बीएससी नर्सिंग, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम समेत कई पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले होंगे। इस मेरिट में ऐसे छात्रों को शामिल नहीं किया गया है, जिन्हें पहली, दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में जगह मिल चुकी थी।

9 सितंबर से आवेदन, 10-11 को कॉलेज में एडमिशन

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक चौथी मेरिट में चयनित छात्रों के लिए 9 सितंबर से प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को संबंधित कॉलेजों में दाखिले दिए जाएंगे। कॉलेजों को छात्रों के दस्तावेजों की जांच कर प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी करनी होगी।

पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी करनी होगी अपडेट

कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान खाली सीटों और दाखिलों से जुड़ी अन्य जानकारी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इससे छात्रों को उपलब्ध सीटों की सही जानकारी मिल सकेगी। साथ ही कॉलेजों को प्रवेश से संबंधित सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीटें खाली रहीं तो अगला चरण भी संभव

विश्वविद्यालय ने संकेत दिए हैं कि अगर चौथी मेरिट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश का अगला चरण घोषित किया जा सकता है। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय से चौथी मेरिट तैयार करने के निर्देश मिले थे। इस मेरिट में चयनित छात्रों को गुरुवार से प्रवेश दिया जाएगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें