समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 107 उम्मीदवारों का चयन, यहां देखें रिजल्ट
समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 107 उम्मीदवारों का चयन, यहां देखें रिजल्ट सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है. By ET…

सौजन्य से:- ETV Bharat
समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 107 उम्मीदवारों का चयन, यहां देखें रिजल्ट
सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है.
By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : September 3, 2026 at 7:23 AM IST
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र शिक्षकों के 108 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. पोस्ट कोड-26029 के तहत फिक्स मानदेय के आधार पर इन पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है. भर्ती प्रक्रिया में कुल 107 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जबकि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एक पद रिक्त रह गया है.
समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि, "समाज शास्त्र शिक्षकों के 108 पदों को भरने के लिए कुल 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 374 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में भाग लिया. परीक्षा के परिणाम के आधार पर 225 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था. चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच आयोग की ओर से 24 और 25 अगस्त को निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई. जांच प्रक्रिया के बाद कुल 107 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है."
108 पदों में से एक पद खाली
आयोग के अनुसार, भर्ती के लिए निर्धारित 108 पदों में से एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली रह गया है. इस प्रकार इस वर्ग के लिए निर्धारित पद पर किसी उम्मीदवार का चयन नहीं हो सका. सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थी वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित परिणाम देख सकते हैं. आयोग ने भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक विवरण भी परिणाम के साथ उपलब्ध करवाए हैं.
समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती
- पोस्ट कोड-26029 के तहत फिक्स मानदेय के आधार पर 108 पदों पर समाज शास्त्र शिक्षकों की भर्ती.
- कुल 107 उम्मीदवारों का चयन, पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एक पद खाली.
- 108 पदों के लिए 439 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन.
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी.
439 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
पोस्ट कोड-26029 के तहत हुई यह भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेजों की जांच के आधार पर पूरी की गई है. अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही समाज शास्त्र शिक्षक के इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है. चयनित उम्मीदवार अब विभागीय स्तर पर आगामी प्रक्रिया और नियुक्ति से संबंधित निर्देशों का इंतजार करेंगे.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 160 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
ये भी पढ़ें: रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

