रेलवे: सेक्शन कंट्रोलर की सिटी स्लिप जारी, 12-13 अक्तूबर को परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम
रेलवे: सेक्शन कंट्रोलर की सिटी स्लिप जारी, 12-13 अक्तूबर को परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब परीक्षा का…

सौजन्य से:- Amar Ujala
रेलवे: सेक्शन कंट्रोलर की सिटी स्लिप जारी, 12-13 अक्तूबर को परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब परीक्षा का शहर और तारीख देख सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर को होगी, जबकि प्रवेश पत्र 8 अक्तूबर से उपलब्ध होगा।
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 03/2026 के तहत हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपनी सिटी स्लिप के जरिए परीक्षा का शहर और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।
सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग चरण शामिल हैं।
कब होगी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा?
- सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
- ध्यान रखें कि सिटी सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र अलग-अलग दस्तावेज हैं।
- सिटी स्लिप परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देती है, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज होगा।
प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 8 अक्तूबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा। सिटी स्लिप पहले जारी करने का उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले देना है, ताकि वे यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते कर सकें। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 12 अक्तूबर 2026 को निर्धारित है, वे वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण हैं?
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- कंप्यूटर आधारित अभिरुचि परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सीय परीक्षा
कंप्यूटर आधारित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला प्रमुख चरण है। उम्मीदवार अब जारी सिटी स्लिप से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपनी सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
- रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर सीईएन 03/2026 सेक्शन कंट्रोलर सिटी सूचना पर्ची से संबंधित लिंक खोजें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- दिया गया सत्यापन कोड भरें और जमा करें।
- स्क्रीन पर सिटी सूचना पर्ची दिखाई देगी।
- पर्ची में दर्ज परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जांचें।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
- भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UP Board Exam Pattern 2027 Update: क्या बदल सकता है उत्तर प्रदेश बोर्ड का परीक्षा पैटर्न?

Amroha News: बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से: 10वीं-12वीं और D.El.Ed. के 82 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी - Bhiwani News

RRB JE परीक्षा 27-28 अक्टूबर 2026 को, एडमिट कार्ड जल्द

सहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 को

नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले

RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी - rrb alp cbt 2 result declared 4453 applicant shortlisted cutoff out

Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण
ताज़ा ख़बरें
- CBSE issues notice to promote digital payments in schools, releases key measures – check details
- रेलवे: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब नई तिथियों पर होगी, नोट करें नया कार्यक्रम
- एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल चेक करें
- आगरा कॉलेज में LLB की कटऑफ जारी: 5 अक्टूबर से काउंसिलिंग; 300 सीटों पर होगा प्रवेश, छात्र की अनुपस्थित पर प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा - Agra News
- NEET-UG to shift online? Centre works on nationwide CBT infrastructure strategy
- 4 महीने में बोर्ड परीक्षा, लेकिन स्कूल में कई विषयों के लिए शिक्षक ही नहीं
- आगरा कॉलेज: एलएलबी प्रथम वर्ष की मेरिट जारी, 5 अक्तूबर से काउंसिलिंग; 300 सीटों पर होगा दाखिला
- 8 IIT-B students begin fast, seek accountability of administration for suicides on campus

