होमएग्ज़ाम्सकैराना कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों को गैरहाजिर दिखाया: आंतरिक परीक्षा न होने पर हंगामा; कॉलेज प्रशासन बोला- 16 सितंबर को होगी परीक्षा - Kairana News
एग्ज़ाम्स

कैराना कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों को गैरहाजिर दिखाया: आंतरिक परीक्षा न होने पर हंगामा; कॉलेज प्रशासन बोला- 16 सितंबर को होगी परीक्षा - Kairana News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shamli - Kairana - Kairana College Protest | ABVP Exam Controversy & Administration Statement कैराना कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों को गैरहाजिर दिखाया:आंतरिक परीक्षा न होने…

12 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
कैराना कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों को गैरहाजिर दिखाया:  आंतरिक परीक्षा न होने पर हंगामा; कॉलेज प्रशासन बोला- 16 सितंबर को होगी परीक्षा - Kairana News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Shamli

- Kairana

- Kairana College Protest | ABVP Exam Controversy & Administration Statement

कैराना कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों को गैरहाजिर दिखाया:आंतरिक परीक्षा न होने पर हंगामा; कॉलेज प्रशासन बोला- 16 सितंबर को होगी परीक्षा

- कॉपी लिंक

कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कैराना इकाई ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीए चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर विषय की आंतरिक परीक्षा नहीं होने और कई छात्रों को परीक्षा परिणाम में गैरहाजिर दिखाए जाने को लेकर था।

कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए परीक्षा कराने और परिणाम में हुई गलती को ठीक करने की मांग की। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह परीक्षा 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि बीए चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर विषय की आंतरिक परीक्षा नहीं हुई थी। इस वजह से जारी हुए परीक्षा परिणाम में कई छात्रों को गैरहाजिर दिखाया गया है। परिषद ने मांग की है कि इन छात्रों की परीक्षा जल्द कराई जाए, उनके नंबर यूनिवर्सिटी पोर्टल पर अपडेट किए जाएं और परिणाम में सुधार किया जाए। उन्होंने आंतरिक परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड्स की निष्पक्ष जांच और गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई विभागों में शिक्षकों के पद खाली होने से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। नगर मंत्री वंश कुमार ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को हल करना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है और उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुजफ्फरनगर विभाग संयोजक आकाश भारती ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश बेनीवाल ने बताया कि छात्रों के हित को देखते हुए इस बारे में पहले भी पत्र भेजा गया था। शनिवार को फिर से पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षा 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी।

इस प्रदर्शन में नगर छात्रा प्रमुख आंचल तंवर, नगर सह मंत्री हर्षित सैनी, कॉलेज मंत्री रोहन मनोज, नगर खेलो भारत संयोजक दीपांशु के साथ रोहित, रूपेश, अंश, आयुष और कई अन्य कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें