होमकैंपसकॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Bilaspur - Admission In Colleges: Opportunity Till 19th But Due To Three Days Holiday, Only 4 Days Will Be Available For Admission. कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्ट…

15 सितंबर 2026 को 03:02 am बजे
कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Chhattisgarh

- Bilaspur

- Admission In Colleges: Opportunity Till 19th But Due To Three Days Holiday, Only 4 Days Will Be Available For Admission.

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन

- कॉपी लिंक

कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई लेकिन बीच में तीन दिन अवकाश होने के कारण दाखिल के लिए केवल चार दिन मिलेंगे। अब ऐसे में यह भी बड़ा सवाल है कि क्या जो करीब 47 फीसदी सीटें खाली हैं, वे क्या इतने कम समय में भर पाएगी।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध 118 कॉलेजों में तीसरे चरण के बाद भी 46.83% सीटें खाली पड़ी हैं, जिसे देखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है। विश्वविद्यालय में सामान्य काउंसलिंग व तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें नहीं भर सकी थीं। 31 जुलाई तक सीटें नहीं भरी तो तारीख बढ़ाकर 14 अगस्त की गई।इसके बाद आदेश निकालकर दाखिले की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई थी। इसके बाद भी जब आधी सीटें नहीं भरीं, तो विभाग ने अब तीसरी बार तारीख में बढ़ोतरी करते हुए 11 सितंबर को नया आदेश जारी कर 19 सितंबर तक प्रवेश का अंतिम अवसर दिया है। शासन ने साफ किया है कि यह दाखिले का आखिरी मौका है। शासन की ओर से दी गई इस राहत के बीच छुट्टियों का पेंच फंस गया है। 13 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

इसके अगले ही दिन 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी (हरितालिका तीज) और फिर 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती का अवकाश रहेगा। इस तरह 19 सितंबर तक के बचे हुए दिनों में से तीन दिन शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची देखने और शुल्क जमा करने के लिए केवल 15, 16, 18 और 19 सितंबर यानी महज चार कार्यदिवस ही मिल पाएंगे। कॉलेजों में खाली सीटों का संकट पिछले साल से भी बड़ा हो गया है। बीते सत्र में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 44 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई थीं, जबकि इस बार तीसरे चरण के बाद ही 46.83 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों की कुल 56,420 सीटों में से केवल 29,997 पर प्रवेश हुआ है, जबकि 26,423 सीटें खाली हैं।हालात यह हैं कि जहां एलएलबी में शत-प्रतिशत दाखिले हुए हैं, वहीं बीएससी गणित में करीब 80% (3,513 सीटें) रिक्त हैं। इसके अलावा बीएससी बायो, बीकॉम और बीसीए में भी हजारों सीटें नहीं भर सकी हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
कैंपस

नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News

ताज़ा ख़बरें