होमकैंपसPM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

PM श्री स्कूलों की खुली पोल! कहीं व्यवस्था पर नाराजगी, तो कहीं कम मिली छात्रों की उपस्थिति विद्यालय निरीक्षण के दौरान जयंती देवगम, विद्यार्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने पलामू के PM श्री…

15 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

PM श्री स्कूलों की खुली पोल! कहीं व्यवस्था पर नाराजगी, तो कहीं कम मिली छात्रों की उपस्थिति

विद्यालय निरीक्षण के दौरान जयंती देवगम, विद्यार्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network

राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने पलामू के PM श्री स्कूलों का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी. कई स्कूलों में व्यवस्था और छात्र उपस्थिति को लेकर जताई गई चिंता. शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया.

मेदिनीनगर. पलामू जिले में पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की जमीनी हकीकत परखने के लिए राज्य स्तरीय पदाधिकारी द्वारा चलाये गये निरीक्षण अभियान का मंगलवार को पांचवां दिन था. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की उप सचिव जयंती देवगम ने मंगलवार को स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सिलदिलिया, तरहसी, प्लस टू उच्च विद्यालय चक, मनातू और पांकी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध संसाधनों के उपयोग और विद्यालय संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया.

सिलदिलिया विद्यालय की व्यवस्था पर जताया असंतोष

उप सचिव ने स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सिलदिलिया, तरहसी की व्यवस्था पर असंतोष जताया. विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अपेक्षा के अनुरूप कम मिली. इस पर उप सचिव ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार करने के साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देना चाहिए.

चक मनातू में संसाधनों के बेहतर उपयोग का निर्देश

इसके बाद उप सचिव ने टीम के साथ प्लस टू उच्च विद्यालय चक, मनातू का निरीक्षण किया. यहां विद्यालय की व्यवस्था आंशिक रूप से सही पायी गयी. उप सचिव ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से किया संवाद

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पांकी में निरीक्षण के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला. उप सचिव ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बालिकाओं को कैरियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी.

कहा- निरीक्षण में सामने आयी कई खामियां

उप सचिव जयंती देवगम ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में काफी खामियां पायी गयी हैं. जमीनी हकीकत कुछ और है.

उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी जवाबदेही को नहीं समझेंगे, तो बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल सकती है. सरकार बेहतर शिक्षा देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन विद्यालयों में बच्चों को बेहतर माहौल और संसाधनों की कमी देखी जा रही है. इस दिशा में सुधार करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों और प्रखंड में संबंधित पदाधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करना चाहिए. तभी शिक्षा का बेहतर माहौल स्थापित हो सकता है.

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर एपीओ उज्ज्वल मिश्र, बीपीओ डॉ मनोज तिवारी, रेखा कुमारी, कृष्णकांत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
कैंपस

नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News

ताज़ा ख़बरें