होमएग्ज़ाम्सई-प्रवेश 2026-27: कॉलेजों में 6.14 लाख के पार एडमिशन, यूजी में उछाल, लेकिन बीएड जैसे पाठ्यक्रम में रुझान कम हुआ - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

ई-प्रवेश 2026-27: कॉलेजों में 6.14 लाख के पार एडमिशन, यूजी में उछाल, लेकिन बीएड जैसे पाठ्यक्रम में रुझान कम हुआ - Bhopal News

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - College Admissions Cross 6.14 Lakh, UG Admissions Surge, But B.Ed Courses See Decline ई-प्रवेश 2026-27:कॉलेजों में 6.14 लाख के पार एडमिशन, यूजी में उछाल, लेकिन बीएड जैसे पाठ्यक्रम में…

7 सितंबर 2026 को 09:29 am बजे
ई-प्रवेश 2026-27:  कॉलेजों में 6.14 लाख के पार एडमिशन, यूजी में उछाल, लेकिन बीएड जैसे पाठ्यक्रम में रुझान कम हुआ - Bhopal News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Mp

- Bhopal

- College Admissions Cross 6.14 Lakh, UG Admissions Surge, But B.Ed Courses See Decline

ई-प्रवेश 2026-27:कॉलेजों में 6.14 लाख के पार एडमिशन, यूजी में उछाल, लेकिन बीएड जैसे पाठ्यक्रम में रुझान कम हुआ

- कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन के अंतिम आंकड़े सामने आ गए हैं। इस साल कुल मिलाकर छात्रों का रुझान उच्च शिक्षा की ओर बढ़ा है, लेकिन टीचिंग से जुड़े एनसीटीई कोर्सेज में कमी दर्ज की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इस साल कुल प्रवेश का आंकड़ा 6 लाख 14 हजार 167 को पार कर गया है।

छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा

पिछले तीन साल के आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन बताता है कि हर साल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सत्र 2024-25 में कुल 5,73,227 एडमिशन हुए थे, जो सत्र 2025-26 में बढ़कर 5,98,547 हो गए थे। वहीं, वर्तमान सत्र में 31 अगस्त 2026 की स्थिति में कुल एडमिशन 6.14 लाख से अधिक हो चुके हैं।

इस पूरी प्रक्रिया में अंडरग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में छात्रों की रुचि सबसे ज्यादा देखने को मिली है। इस साल यूजी में 4,29,717 एडमिशन हुए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 4,02,056 और उससे पहले 3,90,829 थी।

स्थिति... पीजी कोर्सेज में एडमिशन की रफ्तार लगभग स्थिर

दूसरी ओर, पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्सेज में एडमिशन की रफ्तार लगभग स्थिर रही है। इस साल 1,29,321 छात्रों ने पीजी में प्रवेश लिया है, जो पिछले साल के 1,29,183 के मुकाबले मामूली रूप से ही अधिक है। सबसे चौंकाने वाले आंकड़े एनसीटीई (बीएड, एमएड आदि) कोर्सेज के हैं।

जहां सत्र 2024-25 में 67,940 और 2025-26 में 67,308 एडमिशन हुए थे, वहीं इस साल यह संख्या तेजी से गिरकर मात्र 55,129 रह गई है। हालांकि इस वर्तमान में एनसीटीई कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुछ इजाफा होने की उम्मीद है। वर्तमान में बीएड में 52,940 प्रवेश हुए हैं। जबकि पिछले साल 57,723 प्रवेश हुए थे।

अपेक्षाकृत नौकरियों की उपलब्धता कम है। नए उम्मीदवारों का अवसर नहीं मिल रहे हैं। बहुत सारे बीएड, बीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगार घूम रहे। कोर्स की फीस अधिक है। इसलिए भी कोर्स से मोहभंग होता जा रहा है। -आनंद मिश्रा, सब्जेक्ट एक्सपर्ट

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें