आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
राष्ट्र्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस कॉमन इंट्रेस टेस्ट (सीईटी) 2026 आयोजित किया जाता है। आरएमएस सीईटी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट/च…

सौजन्य से:- Careers360
राष्ट्र्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस कॉमन इंट्रेस टेस्ट (सीईटी) 2026 आयोजित किया जाता है। आरएमएस सीईटी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट/चयन शामिल हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए परीक्षा का स्तर, विषय, प्रश्नों की संख्या और अंक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। आरएमएस सीईटी लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
आरएमएस सीईटी 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी- स्टेज-I लिखित परीक्षा, स्टेज-II मेडिकल, स्टेज-III इंटरव्यू और स्टेज-IV फाइनल रिजल्ट/सेलेक्शन। लिखित परीक्षा में सफल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल में फिट पाए जाने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आरएमएस सीईटी 2026 की लिखित परीक्षा कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 और कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 के स्तर की होगी। कक्षा 6 की परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, जबकि कक्षा 9 का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा।
परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
कक्षा 6 में अंग्रेजी विषय में क्वालीफाई करना अनिवार्य है, लेकिन अंग्रेजी में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करने में शामिल नहीं किए जाएंगे। इंटेलिजेंस टेस्ट, गणित और सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स के अंकों को मेरिट में शामिल किया जाएगा।
कक्षा 6 के लिए इंटरव्यू 20 अंकों का होगा।
कक्षा 9 के लिए लिखित परीक्षा को दो पेपर में बांटा गया है।
पेपर 1
पेपर 2
परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत: 50%
कक्षा 9 के लिए इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।
Get your results instantly with our calculator!
💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5
आरएमएस सीईटी 2026 की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवारों के गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। हालांकि, परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत हासिल करना आवश्यक होगा।
कक्षा 6 के लिए आरएमएस सीईटी का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। वहीं कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।
किसी प्रश्न के हिंदी अनुवाद या प्रश्न की संरचना में अस्पष्टता होने पर, भाषा से संबंधित प्रश्नों को छोड़कर, उसका अंग्रेजी संस्करण अंतिम माना जाएगा। इस संबंध में NTA का निर्णय अंतिम होगा।
ये भी पढ़ें :
आरएमएस सीईटी 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी:
स्टेज-I: लिखित परीक्षा → स्टेज-II: मेडिकल → स्टेज-III: इंटरव्यू → स्टेज-IV: फाइनल रिजल्ट/सेलेक्शन
स्टेज-I: लिखित परीक्षा
सबसे पहले उम्मीदवारों को आरएमएस सीईटी की लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा OMR आधारित होगी। लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग मानदंड पूरा करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
लिखित परीक्षा का स्तर कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 और कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 के पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा।
स्टेज-II: मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट नामित मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) या कमांड हॉस्पिटल (CH) में निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार होगा।
उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण निर्धारित अस्पतालों में ही किया जाएगा। उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों में से मेडिकल परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। मेडिकल परीक्षा केंद्र में बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मेडिकल बोर्ड द्वारा उम्मीदवार को मेडिकल रूप से अनफिट पाए जाने पर उसे RMS में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार का प्रवेश तब तक प्रोविजनल रहेगा, जब तक संबंधित अस्पताल से फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हो जाता।
उम्मीदवारों को RMS में पढ़ाई के दौरान भी मेडिकल रूप से फिट रहना होगा।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान उस अस्पताल का चयन करना होगा, जहां वे मेडिकल परीक्षा देना चाहते हैं। उपलब्ध अस्पतालों की सूची नीचे दी गई है:
कमांड अस्पताल
अन्य अस्पताल
महत्वपूर्ण नोट: मेडिकल बोर्ड की कार्यवाही का AFMSF-2 फॉर्म, जिस पर मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष के हस्ताक्षर हों, प्रवेश के समय जमा करना होगा।
लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू किसी एक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय लिखित परीक्षा के अंकों में जोड़े जाएंगे।
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।
स्टेज-IV: आरएमएस सीईटी फाइनल रिजल्ट
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर, मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों की कैटेगरी-वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फाइनल रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपने अंक और रिजल्ट देख सकेंगे। असफल उम्मीदवारों को अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।
सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल अंकों में टाई होती है, तो अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता देने के लिए विषयवार टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होंगे।
कक्षा 6 के लिए टाई-ब्रेकिंग
सबसे पहले गणित में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि टाई बनी रहती है तो इंटेलिजेंस टेस्ट, फिर GK, अंग्रेजी और अंत में इंटरव्यू के अंकों को देखा जाएगा।
कक्षा 9 के लिए टाई-ब्रेकिंग
कक्षा 9 में टाई होने पर पहले गणित, फिर विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और हिंदी में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
फाइनल चयन उम्मीदवार के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों, मेडिकल फिटनेस, उपलब्ध सीटों और संबंधित आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों के अनुसार अलग-अलग राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल का आवंटन मेरिट और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
आरएमएस सीईटी का रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से रिजल्ट और प्राप्त अंकों की जांच कर सकेंगे।
NTA आरएमएस सीईटी वेबसाइट: exams.nta.nic.in/rmscet/
- आरएमएस सीईटी की लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी।
- कक्षा 6 की परीक्षा कक्षा 5 के स्तर की होगी।
- कक्षा 9 की परीक्षा कक्षा 8 के स्तर की होगी।
- कक्षा 6 का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा।
- कक्षा 9 का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होगा।
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- कक्षा 6 में अंग्रेजी में न्यूनतम 35% अंक हासिल करना जरूरी है।
- कक्षा 6 में इंटेलिजेंस टेस्ट, गणित और GK में न्यूनतम 40% अंक जरूरी हैं।
- कक्षा 9 के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत 50% है।
- लिखित परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।
- मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- कक्षा 6 का इंटरव्यू 20 और कक्षा 9 का इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।
- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- स्कूल का आवंटन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
Articles
Related Stories
|
Upcoming School Exams
Certifications By Top Providers
Explore Top Universities Across Globe
On Question asked by student community
Have a question related to RMS CET ?
Hello, if you are referring to the Rashtriya Military Schools (RMS) entrance exam, admission is through the Common Entrance Test (CET). You can apply through the official RMS admission process when the application form is released. The entrance test is generally conducted for admission to Classes 6 and 9.
Check details of RMS CET 2026 results here: https://school.careers360.com/articles/rashtriya-military-school-result
Hi Student
The Rashtriya Military School result for Class 6 was announced on February 9, 2026. You can check, access, and download the RMS CET result 2026 using your registration ID and password in the login window.
The RMS CET examination was held on December 7, 2025. Rashtriya Military Schools have declared the results on February 9, 2026. Click on the link below to access and download the RMS result scorecard.
Rashtriya Military School declared the RMS CET 2026 result on February 9, 2026. The RMS CET exam was held on December 7, 2025.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Get timely RMS CET updates directly to your inbox. Stay informed!
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि में बदलाव, अब इन डेट्स में होगा 12th एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 change in rssb cet exam dates 12th and graduate level exams will now be held on these dates

ICAI CA Exam 2027 Dates: 3 नवंबर से शुरू होंगे सीए एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जनवरी में एग्जाम, शेड्यूल जारी

UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम - up home guard recruitment 2026 results expected this september month

CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests

Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में

राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज

जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर - ips deepti monali leads jamui case sit first female sdpo
ताज़ा ख़बरें
- 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से - Balotra News
- UP NEET Rank List 2026 OUT: Download Round 2 Rank List
- सरकारी नौकरियों के लिए बनेगा यूनिफाइड पोर्टल, एक ही रजिस्ट्रेशन से UPSC, SSC समेत कई परीक्षाओं में कर सकेंगे आवेदन - unified portal for govt jobs one registration for all exams
- एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन 2026 (MP BEd Registration 2026): फेज 6 सीट आवंटन जारी, शेड्यूल देखें
- बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका
- Mainpuri News: बेहतर रिपोर्ट वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र
- CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी
- BioTecNika Times-14-07-2026: Exclusive ISRO & ICMR Life Science Internships, ACTREC Govt Jobs, Roche Freshers Hiring, Master AI for Vaccine & More

