होमएग्ज़ाम्सICAI CA Exam 2027 Dates: 3 नवंबर से शुरू होंगे सीए एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जनवरी में एग्जाम, शेड्यूल जारी
एग्ज़ाम्स

ICAI CA Exam 2027 Dates: 3 नवंबर से शुरू होंगे सीए एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जनवरी में एग्जाम, शेड्यूल जारी

ICAI CA Exam 2027 Dates: चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स का जनवरी 2027 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंटरमीडिएट कोर्स के एग्जाम दो ग्रुप में होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी और…

24 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
ICAI CA Exam 2027 Dates: 3 नवंबर से शुरू होंगे सीए एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जनवरी में एग्जाम, शेड्यूल जारी

सौजन्य से:- Navbharat Times

ICAI CA Exam 2027 Dates: चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स का जनवरी 2027 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंटरमीडिएट कोर्स के एग्जाम दो ग्रुप में होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 16 नवंबर तक चलेगी। लेट फीस के साथ आवेदन के आखिरी तारीख 19 नवंबर 2026 है।

ICAI CA Exam Januray 2027 Schedule released: चार्टर्ड अकाउटेंसी में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है और एग्जाम जनवरी 2027 में आयोजित किए जाएंगे।

आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स का शेड्यूल जारी किया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, सीए परीक्षाएं जनवरी 2027 में भारत और विदेश के तीन शहरों में बने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

CA Intermediate Exam 2027 Date: दो ग्रुप में होंगी परीक्षाएं

CA इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो ग्रुप में होंगी। सभी इंटरमीडिएट पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे और इनकी अवधि तीन घंटे होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय (दोपहर 1:45 बजे से 2 बजे तक) पेपर पढ़ने के लिए भी मिलेगा।

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 पेपर: 2, 4 और 6 जनवरी 2027

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर: 8, 10 और 12 जनवरी 2027

CA Foundation Exam 2027 Date: पेपर 3 और 4 के लिए अतिरिक्त समय नहीं

CA फाउंडेशन परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे और इनकी अवधि तीन घंटे होगी। पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे और इनकी अवधि दो घंटे होगी।

ICAI ने साफ किया है कि पेपर 1 और 2 देने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1:45 बजे से 2 बजे तक 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा। पेपर 3 और 4 के लिए पेपर पढ़ने का कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

CA जनवरी 2027 रिजस्ट्रेशन: जरूरी तारीखें

ICAI ने अपने सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के जरिए परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

एग्जाम डेट में कोई बदलाव नहीं होगा

ICAI ने साफ तौर पर कहा है कि अगर तय तारीखों में से किसी तारीख को बाद में केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा।

ICAI की सूचना के अनुसार, जनवरी 2027 की परीक्षाएं भारत के विभिन्न परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएंगी। इस सूची में दिल्ली/नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अन्य शहर शामिल हैं।

ये परीक्षाएं विदेश के तीन केंद्रों - बहरीन, दुबई और काठमांडू - पर भी आयोजित की जाएंगी। इन केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने का समय भारत के समय (IST) के अनुसार दोपहर 2 बजे से मेल खाने के लिए एडजस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीए एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि में बदलाव, अब इन डेट्स में होगा 12th एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 change in rssb cet exam dates 12th and graduate level exams will now be held on these dates
एग्ज़ाम्स

Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि में बदलाव, अब इन डेट्स में होगा 12th एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 change in rssb cet exam dates 12th and graduate level exams will now be held on these dates

UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here
एग्ज़ाम्स

UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here

आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम
 - up home guard recruitment 2026 results expected this september month
एग्ज़ाम्स

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम - up home guard recruitment 2026 results expected this september month

CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests
एग्ज़ाम्स

CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests

Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में
एग्ज़ाम्स

Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में

राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज
एग्ज़ाम्स

राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज

जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर
 - ips deepti monali leads jamui case sit first female sdpo
एग्ज़ाम्स

जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर - ips deepti monali leads jamui case sit first female sdpo

ताज़ा ख़बरें