एचटेट 2026: नवंबर सत्र की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कब होगी? जानें संभावित तिथि, इस बार होंगे क्या बदलाव?
एचटेट 2026: नवंबर सत्र की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कब होगी? जानें संभावित तिथि, इस बार होंगे क्या बदलाव? हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार परीक्षा 21 और 22 न…

सौजन्य से:- Amar Ujala
एचटेट 2026: नवंबर सत्र की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कब होगी? जानें संभावित तिथि, इस बार होंगे क्या बदलाव?
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार परीक्षा 21 और 22 नवंबर को आयोजित करने की तैयारी है। परीक्षा में पांचवां ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प और दो ओएमआर शीट देने की तैयारी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2026 को लेकर तैयारियां चल रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जा सकती है। हालांकि, इन तारीखों को लेकर बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम कार्यक्रम के लिए बीएसईएच की आधिकारिक सूचना देखनी चाहिए।
परीक्षा में क्या नया होने वाला है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी एचटेट परीक्षा में कुछ बदलाव किए जाने की तैयारी है। इनमें सबसे प्रमुख पांचवां विकल्प और दो ओएमआर शीट से जुड़े बदलाव हैं।
प्रस्तावित बदलाव एक नजर में
- दो ओएमआर शीट: अभ्यर्थियों को दो ओएमआर शीट दी जाएंगी।
- पांचवां विकल्प: प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों के साथ पांचवां विकल्प जोड़ा जा सकता है।
- ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प: पांचवां विकल्प ऐसे सवालों के लिए होगा, जिनमें अभ्यर्थी को दिए गए विकल्पों में कोई सही उत्तर नहीं लगता।
- ओएमआर शीट जमा करने की व्यवस्था: परीक्षा के बाद एक ओएमआर शीट निरीक्षक को जमा करनी होगी।
- दूसरी शीट साथ ले जाने का विकल्प: दूसरी ओएमआर शीट अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकेगा।
पांचवां विकल्प क्यों जोड़ा जा रहा है?
रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड प्रत्येक प्रश्न के लिए मौजूदा चार विकल्पों के अलावा पांचवां विकल्प ‘इनमें से कोई नहीं’ देने की योजना बना रहा है। अगर अभ्यर्थी को लगता है कि दिए गए चार विकल्पों में कोई भी सही उत्तर नहीं है, तो वह इस पांचवें विकल्प को चुन सकेगा। यानी अभ्यर्थी के पास अब सवाल का उत्तर देने के लिए चार विकल्पों के साथ एक अतिरिक्त विकल्प भी हो सकता है।
20 सवाल खाली छोड़ने पर क्या होगा?
एचटेट परीक्षा में पहले से लागू एक महत्वपूर्ण नियम जारी रहेगा। अगर कोई अभ्यर्थी ओएमआर शीट में 20 प्रश्न खाली छोड़ता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य माना जाएगा। यानी प्रश्नों को खाली छोड़ने से जुड़ा यह नियम प्रस्तावित बदलावों के बावजूद बना रहेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

