सीबीएसई परीक्षा 2027: जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन और एलओसी प्रक्रिया, स्कूल पहले से तैयार रखें ये जानकारियां
सीबीएसई परीक्षा 2027: जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन और एलओसी प्रक्रिया, स्कूल पहले से तैयार रखें ये जानकारियां सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कक्…

सौजन्य से:- Amar Ujala
सीबीएसई परीक्षा 2027: जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन और एलओसी प्रक्रिया, स्कूल पहले से तैयार रखें ये जानकारियां
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं व 12वीं की एलओसी प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में स्कूल छात्रों की जरूरी जानकारियां पहले से तैयार रखें।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध स्कूलों को कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू करने को कहा है। साथ ही, 2027 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की एलओसी जमा करने की तैयारी भी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और एलओसी की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ऐसे में स्कूल छात्रों की जरूरी जानकारी और उनके विषयों का विवरण पहले से तैयार रखें।
छात्रों की जानकारी पहले से तैयार रखें
स्कूलों को पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों की सही और अपडेट जानकारी तैयार रखनी होगी। इसमें छात्र का पूरा नाम प्रवेश रजिस्टर में दर्ज नाम के अनुसार होना चाहिए। इसके अलावा जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और माता-पिता या अभिभावक के नाम की भी सही जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
इन जानकारियों की करनी होगी जांच
- स्कूलों को छात्रों की निम्नलिखित जानकारी सही तरीके से तैयार रखनी होगी:
- छात्र का पूरा नाम, जो प्रवेश रजिस्टर के अनुसार हो।
- छात्र की जन्म तिथि।
- छात्र का लिंग।
- छात्र की श्रेणी, जैसे सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी आदि।
- माता-पिता या अभिभावक का पूरा नाम और सही वर्तनी।
- पढ़ाई की स्कीम के अनुसार विषय-वार रजिस्ट्रेशन।
- तय फॉर्मैट में हर उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर।
बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि पंजीकरण और एलओसी में जानकारी जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की गलती या परेशानी न हो।
LOC जमा करने में इन गलतियों से बचें
हाल की परीक्षाओं में CBSE को LOC जमा करने के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्कूलों ने छात्रों के गलत विषय या विषय कोड भर दिए, जिसके बाद उन्हें सुधार के लिए अनुरोध करना पड़ा। कई मामलों में छात्रों और माता-पिता की जानकारी भी गलत दर्ज की गई। कुछ छात्रों का LOC जमा नहीं किया गया या इसे तय समय के बाद जमा किया गया।
CBSE की ओर से स्कूलों को कई बार सही जानकारी जमा करने के लिए कहा गया था, फिर भी गलतियां सामने आईं। इन गलतियों के कारण बोर्ड के काम और परीक्षा की समय-सीमा पर असर पड़ा और छात्रों को भी परेशानी हुई। इसलिए CBSE ने स्कूलों से कहा है कि LOC जमा करने से पहले छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी और उनके चुने हुए विषयों की अच्छी तरह जांच कर लें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

