बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028 के लिए पंजीकरण शुरू, 24 सितंबर तक करें आवेदन - bihar board matric registration 2028 opens apply by sept 24
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028 के लिए पंजीकरण शुरू, 24 सितंबर तक करें आवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौवीं कक्षा ...और पढ़ें जागरण संवा…

सौजन्य से:- jagran.com
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028 के लिए पंजीकरण शुरू, 24 सितंबर तक करें आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौवीं कक्षा ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Board Matric Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2027-28) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कक्षा नौवीं में अध्ययनरत नियमित और स्वतंत्र दोनों श्रेणियों के पात्र छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया के तहत अपना पंजीयन करा सकेंगे। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक जारी रहेगी।
शुल्क जमा अंतिम तिथि
परीक्षार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। विद्यार्थियों का पंजीयन केवल उनके संबंधित विद्यालय के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।
इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक बोर्ड के सेकेंडरी पोर्टल पर आधिकारिक आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करेंगे।
कोटिवार शुल्क विवरण
नियमित श्रेणी के छात्र-छात्राओं के लिए कुल 350 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं स्वतंत्र कोटि के परीक्षार्थियों को 130 रुपये अतिरिक्त अनुमति शुल्क के साथ कुल 480 रुपये का भुगतान करना होगा।
पोर्टल पर छात्र का पूरा व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करने के बाद ही चालान अथवा ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान मान्य होगा।
दस्तावेज और फोटो अनिवार्य
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों की हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
बोर्ड ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया है कि आवेदन सबमिट करने से पूर्व विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषयों की अच्छी तरह जांच कर लें।
फॉर्म में किसी भी तरह की त्रुटि रहने पर भविष्य में एडमिट कार्ड और अंकपत्र में सुधार के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
पहचान विवरण का उल्लेख
पंजीयन फॉर्म में विद्यार्थियों को अपनी अपार आईडी और पहचान संख्या का विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा। यदि किसी विद्यार्थी के पास पहचान कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो उसे फॉर्म में इस बात की घोषणा का विकल्प चुनना होगा।
प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए सभी पात्र बच्चों का फॉर्म समय पर भरवाना सुनिश्चित करें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

