होमएग्ज़ाम्सबिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028: नियमित छात्रों को 515 तो स्वतंत्र को 915 रुपये शुल्क, ऑनलाइन सूचीकरण शुरू
एग्ज़ाम्स

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028: नियमित छात्रों को 515 तो स्वतंत्र को 915 रुपये शुल्क, ऑनलाइन सूचीकरण शुरू

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028: नियमित छात्रों को 515 तो स्वतंत्र को 915 रुपये शुल्क, ऑनलाइन सूचीकरण शुरू बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-28) के लिए ऑनलाइन सूचीकरण प्रक्रिया शुरू…

10 सितंबर 2026 को 03:02 am बजे
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028: नियमित छात्रों को 515 तो स्वतंत्र को 915 रुपये शुल्क, ऑनलाइन सूचीकरण शुरू

सौजन्य से:- Amar Ujala

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028: नियमित छात्रों को 515 तो स्वतंत्र को 915 रुपये शुल्क, ऑनलाइन सूचीकरण शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-28) के लिए ऑनलाइन सूचीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन सूचीकरण फॉर्म भर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है।

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सूचीकरण सत्र 2026-28 के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरने की अंतिम तारीख 24 सितंबर तय की गई है। वहीं, परीक्षा शुल्क 22 सितंबर तक ही जमा किया जा सकेगा। शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख के बीच दो दिन का अंतर रखा गया है, ताकि स्कूल और कॉलेज के प्रधान शुल्क जमा कर चुके विद्यार्थियों का आवेदन समय रहते पोर्टल पर पूरा कर सकें।

नियमित और स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों का होगा सूचीकरण

यह प्रक्रिया मान्यता प्राप्त प्लस-टू स्कूलों और कॉलेजों में 11वीं कक्षा में नामांकित नियमित कोटि के छात्र-छात्राओं के साथ स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए भी शुरू की गई है। नियमित विद्यार्थी विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों से सूचीकरण करा सकते हैं। वहीं, स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को केवल कला और वाणिज्य संकाय में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। स्वतंत्र कोटि में विज्ञान संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में शामिल होने का प्रावधान नहीं है। स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को अपने गृह जिले के सक्षम पदाधिकारी की ओर से जारी आवासीय प्रमाण पत्र भी देना होगा। ऐसे विद्यार्थी 10वीं परीक्षा पास करने के अधिकतम तीन वर्ष के भीतर ही इंटर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्राओं को इस अवधि में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

किस विद्यार्थी को कितना देना होगा शुल्क

बिहार बोर्ड से 10वीं पास नियमित कोटि और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए कुल 515 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को 915 रुपये देने होंगे। वहीं, दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास नियमित विद्यार्थियों के लिए शुल्क 715 रुपये और स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए 1115 रुपये तय किया गया है। अन्य बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज में मूल प्रवजन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

फॉर्म दो हिस्सों में होगा, पहले से भरी जानकारी नहीं बदलेगी

बोर्ड ने सूचीकरण प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन फॉर्म को दो हिस्सों में बांटा है। खंड ‘ए’ में ओएफएसएस प्रणाली के जरिए नामांकन के आधार पर विद्यार्थियों की जानकारी पहले से भरी होगी। इस खंड में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। वहीं खंड ‘बी’ में विद्यार्थियों को अपनी बाकी जरूरी जानकारी खुद भरनी होगी। आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को सभी विवरण ध्यान से दर्ज करने होंगे।

विद्यार्थी, अभिभावक और प्राचार्य के हस्ताक्षर जरूरी

आवेदन में दर्ज जानकारी की जांच के लिए बोर्ड की ओर से प्री-फिल्ड घोषणा पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी को इस घोषणा पत्र पर अपने, अभिभावक और प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर कराने होंगे। इसके बाद हस्ताक्षरित घोषणा पत्र को पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

रद्द मान्यता वाले स्कूलों के विद्यार्थियों का नहीं होगा सूचीकरण

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों या कॉलेजों की मान्यता रद्द या निलंबित है, वहां के विद्यार्थियों का सूचीकरण नहीं किया जाएगा। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को दी गई है।

तकनीकी परेशानी पर इन नंबरों पर करें संपर्क

ऑनलाइन सूचीकरण फॉर्म भरने के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी होने पर विद्यार्थी या शिक्षण संस्थान बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 0612-2230039 और 7488807882 नंबर जारी किए गए हैं। बोर्ड ने ईमेल के माध्यम से भी समस्या बताने की सुविधा दी है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें