होमएग्ज़ाम्सयूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, 25 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें रजिस्ट्रेशन से परीक्षा और चयन तक पूरा प्रोसेस
एग्ज़ाम्स

यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, 25 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें रजिस्ट्रेशन से परीक्षा और चयन तक पूरा प्रोसेस

यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, 25 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें रजिस्ट्रेशन से परीक्षा और चयन तक पूरा प्रोसेस यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका UP Sainik School Admission: लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्क…

14 सितंबर 2026 को 02:02 am बजे
यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, 25 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें रजिस्ट्रेशन से परीक्षा और चयन तक पूरा प्रोसेस

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, 25 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें रजिस्ट्रेशन से परीक्षा और चयन तक पूरा प्रोसेस

यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका

UP Sainik School Admission: लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में वर्ष 2027-28 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

UP Sainik School Admission: लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में वर्ष 2027-28 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. कक्षा छह में बालकों और कक्षा नौ में बालक-बालिकाओं के प्रवेश होंगे. सैनिक स्कूल गोरखपुर में भी समान नियमों के तहत प्रवेश होंगे. इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

25 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

ऑनलाइन फॉर्म सैनिक स्कूल की वेबसाइट Sainik School Society पर 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे. आवेदन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित है। इसके बाद 26 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ दो हजार रुपये जमा कर फॉर्म भरे जा सकेंगे.

इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा

ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में आयोजित की जाएगी. इनमें लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम तीन शहरों का विकल्प दे सकेंगे. हालांकि, अंतिम रूप से परीक्षा केंद्र का आवंटन स्कूल प्रशासन की ओर से इन्हीं विकल्पों में से किसी एक शहर में किया जाएगा.

लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू और मेडिकल

प्रवेश प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी. इसमें चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए इंटरव्यू में शामिल होना होगा. इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थी का निर्धारित प्रारूप के तहत मेडिकल में सफल होना जरूरी होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.

तीन से पांच नवंबर तक सुधार का मौका

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अगर किसी अभ्यर्थी से कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का भी मौका दिया जाएगा. इसके लिए तीन से पांच नवंबर तक संशोधन विंडो खुली रहेगी. वहीं, लिखित परीक्षा का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के दस दिन बाद स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें