होम›एग्ज़ाम्स›यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 27 नवंबर तक बनेंगे केंद्र
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 27 नवंबर तक बनेंगे केंद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 27 नवंबर तक बनेंगे केंद्र यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण की अंतिम तारीख 27 नवंबर रखी गई है। पहले यह 29 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। प्रशासनिक कारणों स…

25 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 27 नवंबर तक बनेंगे केंद्र

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 27 नवंबर तक बनेंगे केंद्र

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण की अंतिम तारीख 27 नवंबर रखी गई है। पहले यह 29 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। प्रशासनिक कारणों से समय सारणी में संशोधन हुआ है। अब डीआईओएस 12 अक्तूबर तक सूचना अपलोड करेंगे और अंतिम सूची 27 नवंबर को जारी होगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण अब 27 नवंबर तक होगा। यह दूसरा मौका है जब केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में संशोधन हुआ है। सबसे पहले एक जुलाई को जारी शासनादेश में 18 सितंबर तक केंद्र निर्धारण होना था। सावन में कांवर यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की बंदी और गोंडा व सीतापुर आदि जिलों में बाढ़ जैसे हालात के कारण 19 अगस्त को केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में संशोधन करते हुए अंतिम तिथि 29 अक्तूबर तय की गई थी। अब 27 नवंबर तक केंद्र निर्धारण का लक्ष्य रखा गया है।शासन

के विशेष सचिव संदीप परमार की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति की अभ्युक्ति सहित आख्या को डीआईओएस 12 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड/अपडेट करेंगे। इन सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 22 अक्तूबर तक अपलोड की जाएगी। डीआईओएस केंद्रों की सूची प्रकाशित करते छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधकों से 28 अक्तूबर तक यूपी बोर्ड के पोर्टल पर आपत्ति/शिकायत प्राप्त करेंगे। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए डीआईओएस अपनी रिपोर्ट छह नवंबर तक बोर्ड को भेजेंगे और उसके बाद यूपी बोर्ड 16 नवंबर तक केंद्रों की संशोधित सूची जारी करेगा। संशोधित सूची पर 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति ली जाएगी और उसके निस्तारण के बाद 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NEET PG 2026 Toppers List OUT: AIR 1, Top 20 Rankers & Scores
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Toppers List OUT: AIR 1, Top 20 Rankers & Scores

UP Police PET Admit Card 2026 जारी, 1 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
एग्ज़ाम्स

UP Police PET Admit Card 2026 जारी, 1 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा

यूपी बोर्ड : अब नवंबर में अंतिम रूप से तय होंगे परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड : अब नवंबर में अंतिम रूप से तय होंगे परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने का कार्यक्रम बदला:  अंतिम सूची अब 27 नवंबर को आएगी, 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने का कार्यक्रम बदला: अंतिम सूची अब 27 नवंबर को आएगी, 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति - Prayagraj (Allahabad) News

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी

UP Board Exam 2027 : परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए यूपी बोर्ड ने नई समय सारिणी जारी की, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया - up board exam 2027 new timetable out for online exam center determination
एग्ज़ाम्स

UP Board Exam 2027 : परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए यूपी बोर्ड ने नई समय सारिणी जारी की, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया - up board exam 2027 new timetable out for online exam center determination

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश:  50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग - Pithoragarh News
एग्ज़ाम्स

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश: 50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग - Pithoragarh News

NEET PG 2026 Cutoff Out: Category-Wise Qualifying Marks & Percentile
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Cutoff Out: Category-Wise Qualifying Marks & Percentile

ताज़ा ख़बरें