होमएग्ज़ाम्सआज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल
एग्ज़ाम्स

आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल

आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल हरियाणा बोर्ड अक्टूबर-2026 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आज जारी करेगा.…

22 सितंबर 2026 को 06:02 am बजे
आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सौजन्य से:- ETV Bharat

आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल

हरियाणा बोर्ड अक्टूबर-2026 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आज जारी करेगा. 39,537 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

Published : September 22, 2026 at 7:55 AM IST

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अक्टूबर-2026 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र 22 सितंबर यानी आज से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित लिंक के माध्यम से अपना रंगीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए पिछला अनुक्रमांक या नाम, पिता का नाम, माता का नाम अथवा रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

1 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.

140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 39.5 हजार परीक्षार्थी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार, अक्टूबर की इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 140 परीक्षा केंद्र 2बनाए गए हैं. इनमें करीब 39,537 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इनमें 25,646 छात्र और 13,891 छात्राएं शामिल हैं.

परीक्षार्थियों का विवरण इस प्रकार है:

- सेकेंडरी परीक्षा: 8,462 परीक्षार्थी

- सीनियर सेकेंडरी परीक्षा: 7,647 परीक्षार्थी

- सेकेंडरी मुक्त विद्यालय: 8,850 परीक्षार्थी

- सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय: 14,578 परीक्षार्थी

परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी: बोर्ड ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे प्रवेश-पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. प्रवेश-पत्र पर परीक्षा की तारीख के अनुसार परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है. इसलिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र का लैमिनेशन नहीं करवाने की सलाह दी है.

दूसरे की जगह परीक्षा देने पर FIR: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में बैठना या किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देना दंडनीय अपराध है. ऐसा पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी. इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अक्टूबर-2026 परीक्षा के प्रवेश-पत्र के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके रंगीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
SSC CGL Exam City Slip 2026 out for Tier I exam at ssc.gov.in, check admit card release date
एग्ज़ाम्स

SSC CGL Exam City Slip 2026 out for Tier I exam at ssc.gov.in, check admit card release date

NEET एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी, इस राज्य में बढ़ेंगी MBBS सीटें, फैकल्टी पदों पर आएगी नई भर्ती
एग्ज़ाम्स

NEET एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी, इस राज्य में बढ़ेंगी MBBS सीटें, फैकल्टी पदों पर आएगी नई भर्ती

जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट
एग्ज़ाम्स

जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट

Bhiwani News: अक्तूबर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, आज से वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध
एग्ज़ाम्स

Bhiwani News: अक्तूबर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, आज से वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

यूपी बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न:  लिखित पेपर के साथ स्कूल के नंबर भी जुड़ेंगे; जानिए 10वीं-12वीं में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न: लिखित पेपर के साथ स्कूल के नंबर भी जुड़ेंगे; जानिए 10वीं-12वीं में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
एग्ज़ाम्स

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
एग्ज़ाम्स

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

ताज़ा ख़बरें