होमएग्ज़ाम्सयूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon
एग्ज़ाम्स

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल उत्तर प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों की 4441 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो ...और प…

23 सितंबर 2026 को 03:02 am बजे
यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल
 - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल

उत्तर प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों की 4441 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो ...और पढ़ें

HighLights

- आयुष पाठ्यक्रमों की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी।

- काउंसलिंग प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

- सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। एमबीबीएस की दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की कुल 4441 सीटों पर दाखिले के लिए आयुष काउंसलिंग 28 सितंबर से प्रस्तावित है।

उपलब्ध सीट मैट्रिक्स के अनुसार राज्य कोटे में सरकारी कॉलेजों की 1251 सीटें हैं। इनमें बीएएमएस की 363, बीएचएमएस की 766 और बीयूएमएस की 122 सीटें शामिल हैं। वहीं, निजी कालेजों में कुल 3190 सीटें हैं। इनमें बीएएमएस की 2490, बीएचएमएस की 300 और बीयूएमएस की 400 सीटें हैं।

सरकारी कॉलेजों में राज्य कोटे की 1251 और निजी में 3190 सीटें

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया, कॉलेज और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। च्वाइस फिलिंग और सीट आवंटन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी सरल भाषा में समझाया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थी अपनी पसंद के पाठ्यक्रम और कालेज का विकल्प सही तरीके से चुन सकें। पंजीकरण के बाद निर्धारित समय में च्वाइस फिलिंग करनी होगी।

विकल्प लॉक होने के बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटित होने पर निर्धारित समय में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

नीट-2026 के जरिये बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस में होगा प्रवेश

केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति (एएसीसीसी) सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटे की सीटों समेत अपने अधिकार क्षेत्र की सीटों के लिए अलग काउंसलिंग करती है। वहीं, प्रदेश के निजी आयुष कॉलेजों की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग राज्य स्तर पर होगी।

यह भी पढ़ें- UP Weather: आज से बारिश का नया दौर शुरू, लखनऊ समेत 40 जिलों में होगी अच्छी बरसात

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम

प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार का कहना है कि राज्य में काउंसिलिंग की तैयारी पूरी है। प्रस्तावित तिथि आ गई है, अधिकृत आदेश आते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी  
 - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo
एग्ज़ाम्स

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी   - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट
एग्ज़ाम्स

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा:  10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त
एग्ज़ाम्स

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका
 - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
एग्ज़ाम्स

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

ताज़ा ख़बरें