होमएग्ज़ाम्सCBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षाओं के लिए LOC जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूल 24 सितंबर 2026 से छात्रों की LOC भर सकेंगे. LOC जमा करने की प्रक्र…

22 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

सौजन्य से:- ABP News

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षाओं के लिए LOC जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूल 24 सितंबर 2026 से छात्रों की LOC भर सकेंगे. LOC जमा करने की प्रक्रिया स्कूलों के जरिए पूरी होगी.

सीबीएसई ने 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूल 24 सितंबर 2026 से छात्रों की LOC भर सकेंगे. इसके लिए आखिरी तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है. LOC जमा करने की प्रक्रिया स्कूलों के जरिए पूरी होगी. इसमें छात्रों की पर्सनल जानकारी से लेकर विषयों और जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी दर्ज की जाएगी. सीबीएसई ने स्कूल को निर्देश दिया है कि LOC सबमिट करने से पहले सभी डिटेल को अच्छी तरह चेक कर लें.

कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा के लिए LOC

सीबीएसई के अनुसार अभी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए जो LOC भरी जा रही है, वह पहली बोर्ड परीक्षा के लिए होगी. यह परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 के दौरान आयोजित की जाएगी. पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं के सभी छात्रों की LOC से जमा करना अनिवार्य है. वहीं कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए LOC की प्रक्रिया अलग से होगी. पहली बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद दूसरी परीक्षा के लिए LOC जमा की जाएगी.

LOC में देनी होगी यह जानकारी

स्कूलों को LOC भरते समय हर एक छात्र की जानकारी सावधानी से भरनी होगी. इसमें छात्र का नाम, जन्म तिथि, जेंडर और कैटेगरी जैसी जानकारी भरनी होगी. इसके अलावा माता-पिता का पूरा नाम सही स्पेलिंग के साथ दर्ज करना होगा. छात्रों के लिए निर्धारित स्कीम ऑफ स्टडी के अनुसार विषयों का रजिस्ट्रेशन भी करना होगा. वहीं सीबीएसई की ओर से तय किए गए फॉर्मेट में छात्रों की फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने होंगे.

किन छात्रों की LOC भर सकेंगे स्कूल?

सीबीएसई ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल करने के लिए स्कूलों के लिए कुछ शर्तें भी तय की है. स्कूल केवल अपने नियमित और बोनाफाइड छात्रों को ही परीक्षा के लिए स्पॉन्सर कर सकेंगे. इसके अलावा कोई भी छात्र LOC से छूटना नहीं चाहिए. वहीं छात्र मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहा हो और सीबीएसई के नियमों के अनुसार जरूरी अटेंडेंस पूरा करता हो. सीबीएसई के अलावा किसी दूसरे स्कूल एजुकेशन बोर्ड में भी रजिस्ट्रेशन नहीं होना चाहिए. छात्रों को कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए सीबीएसई एग्जामिनेशन बाय लॉ में निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी. कक्षा 12वीं के छात्रों के मामले में स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्राें ने किस मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा 2025 के शैक्षणिक स्तर या उससे पहले पास की हो.

ये भी पढ़ें-यूपी 11,508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिलेगा वेटेज? आयु में छूट की तैयारी

प्राइवेट और कंपार्टमेंट छात्रों के लिए अलग लिंक

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्राइवेट कैंडिडेट और सेकंड चांस कंपार्टमेंट कैंडिडेट के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का लिंक अलग से जारी किया जाएगा. इन छात्रों के लिए अभी इस LOC प्रक्रिया के तहत आवेदन नहीं करना है. संबंधित कैटेगरी के लिए अलग नोटिफिकेशन और लिंक जारी किया जाएगा.

LOC के बाद नहीं बदल सकेंगे यह चीजें

स्कूलों को LOC फाइनल करने से पहले छात्रों की पूरी जानकारी जांचने की सलाह दी गई है. क्योंकि एक बार LOC जमा होने के बाद विषय बदलने या कक्षा 10वीं और 12वीं में एडमिशन से जुड़े बदलाव के अनुरोध सामान्य तौर पर एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे. इसमें ट्रांसफर केस को अपवाद रखा गया है. इसके अलावा LOC जमा होने के बाद चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड से जुड़ी रियायतों के लिए भी अनुरोध एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
एग्ज़ाम्स

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
एग्ज़ाम्स

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं

हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम

बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns
एग्ज़ाम्स

NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns

CBSE 10-12वीं के सैंपल पेपर जारी, मार्किंग स्कीम भी हुई जारी
एग्ज़ाम्स

CBSE 10-12वीं के सैंपल पेपर जारी, मार्किंग स्कीम भी हुई जारी

राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल

ताज़ा ख़बरें