सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे और कहां से करें डाउनलोड
By Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली CBSE Class 10, 12 sample papers 2026 : सीबीएसई ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र cbseacademic.nic.in पर जाकर स…

सौजन्य से:- Hindustan
By Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
CBSE Class 10, 12 sample papers 2026 : सीबीएसई ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10, 12 sample papers 2026 - 2027 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सब्जेक्ट वाइज सैंपल क्वेश्चन पेपर के साथ साथ सीबीएसई ने दोनों क्लास की मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में बैठने जा रहे विद्यार्थी इन्हें देखकर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।
सीबीएसई के सैंपल पेपर्स को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करने से क्वेश्चन पेपर का फॉर्मेट पता चलेगा। सवालों किस टाइप के और किस तरह से आएंगे, सेक्शन-वाइज स्ट्रक्चर क्या होगा, ये सब डिटेल्स भी सैंपल पेपर्स से पता चलेगी। सीबीएसई की ओर से जारी मार्किंग स्कीम में बताया गया है कि 10वीं 12वीं बोर्ड एग्जाम में जवाबों का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा और मार्क्स कैसे दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा अक्टूबर 2026 तक दोनों क्लास के लिए डिटेल्ड टाइमटेबल जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल यह 30 अक्टूबर को आया था।
सीबीएसई 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल वेबसाइट से सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं-
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल सीबीएसई एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, “करंट एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए क्लास X और XII के सैंपल क्वेश्चन पेपर्स” टाइटल वाले एक्टिव लिंक पर टैप करें।
स्टेप 3: प्रेस नोट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 4: “CBSE क्लास 10 सैंपल पेपर्स 2026-27” या “CBSE क्लास 12 सैंपल पेपर्स 2026-27” के लिए दिए गए लिंक को चुनें।
स्टेप 5: जरूरी सब्जेक्ट चुनें।
स्टेप 6: भविष्य में किसी भी रेफरेंस के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम PDF डाउनलोड करें।
https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2026-27.html
https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSXII_2026-27.html
सीबीएसई ने साफ किया है कि असेसमेंट स्कीम या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पासिंग क्राइटेरिया 2025-26 सेशन में इस्तेमाल किए गए उन्हीं नियमों को फॉलो करते रहेंगे।
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हिमाचल बोर्ड ने नकल रोकने को बनाया 'एग्जाम मित्र एप': पेपर खुलने से कॉपियां जमा होने तक लाइव रिकॉर्डिंग; परीक्षा की डिजिटल निगरानी में बदलाव - Dharamshala News

SSC CGL Exam City Slip 2026 out for Tier I exam at ssc.gov.in, check admit card release date

NEET एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी, इस राज्य में बढ़ेंगी MBBS सीटें, फैकल्टी पदों पर आएगी नई भर्ती

आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट

Bhiwani News: अक्तूबर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, आज से वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

यूपी बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न: लिखित पेपर के साथ स्कूल के नंबर भी जुड़ेंगे; जानिए 10वीं-12वीं में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
ताज़ा ख़बरें
- 3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
- RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
- Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
- ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
- NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
- हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
- रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
- Interview: University of Bristol VC Evelyn Welch explains how the varsity is reimagining UK-India education

