होमएग्ज़ाम्सहैंसर के 59 शिक्षकों ने उत्तीर्ण की टीईटी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

हैंसर के 59 शिक्षकों ने उत्तीर्ण की टीईटी परीक्षा

हैंसर के 59 शिक्षकों ने उत्तीर्ण की टीईटी परीक्षा हाल ही में घोषित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परिणाम ने विकासखंड हैंसर बाजार के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ा दी। 59 शिक्षकों ने परीक्षा उत्ती…

27 अगस्त 2026 को 11:26 pm बजे
हैंसर के 59 शिक्षकों ने उत्तीर्ण की टीईटी परीक्षा

सौजन्य से:- Hindustan

हैंसर के 59 शिक्षकों ने उत्तीर्ण की टीईटी परीक्षा

हाल ही में घोषित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परिणाम ने विकासखंड हैंसर बाजार के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ा दी। 59 शिक्षकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे उनकी नौकरी सुरक्षित हुई और पदोन्नति के लिए अर्हता प्राप्त की। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को उनकी मेहनत और योग्यता पर बधाई दी।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हाल ही में घोषित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परिणाम ने विकासखंड हैंसर बाजार के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी। टीईटी परीक्षा में विकासखंड के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में तैनात ऐसे शिक्षकों ने सफलता हासिल की है, जिन्होंने पूर्व में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी।

शिक्षकों की अर्हता की स्थिति

विकासखंड हैंसर बाजार के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात नौ शिक्षकों तथा जूनियर स्तर के कुल 65 शिक्षकों के टीईटी अर्हता को लेकर स्थिति बनी हुई थी। घोषित परिणाम के बाद प्राथमिक स्तर के सात शिक्षकों तथा जूनियर स्तर के 52 शिक्षकों समेत कुल 59 शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इससे जहां इन शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित हुई है, वहीं उन्होंने भविष्य में पदोन्नति के लिए भी स्वयं को अर्ह बना लिया है।

टीईटी परिणाम का जश्न

खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि गुरुवार को विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों से लगभग सभी संबंधित शिक्षकों के टीईटी उत्तीर्ण होने की सूचना प्राप्त हुई। परीक्षा परिणाम से उत्साहित शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कम्पोजिट विद्यालय बहराडाड़ी एवं जिगिना सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने सफलता की खुशी साझा की। खंड शिक्षाधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने टीईटी उत्तीर्ण करने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में हमारे योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षक तैनात हैं। उनकी प्रतिभा, क्षमता और कर्मठता पर कभी कोई प्रश्नचिह्न नहीं था। शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एक बार फिर अपनी योग्यता और मेहनत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश के क्रम में शिक्षकों के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करना आवश्यक था। ऐसे में शिक्षकों ने चुनौती को अवसर में बदलते हुए पूरी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। परिणाम न केवल उनकी सेवा को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पदोन्नति के अवसर भी उनके लिए खुल गए हैं। श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की इस सफलता से विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीईटी उत्तीर्ण करने वाले सभी शिक्षक आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें