होमएग्ज़ाम्ससाइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
एग्ज़ाम्स

साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित साइकोलॉजी शिक्षकों की परीक्षा का रिजल्ट घोषित. परीक्षा में पास 74 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 सितंबर को आयोग परि…

30 अगस्त 2026 को 11:29 am बजे
साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

सौजन्य से:- ETV Bharat

साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

साइकोलॉजी शिक्षकों की परीक्षा का रिजल्ट घोषित. परीक्षा में पास 74 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 सितंबर को आयोग परिसर में होगा.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 30, 2026 at 4:20 PM IST

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षकों के 114 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है.

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजी शिक्षकों के 114 पदों के लिए कुल 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 77 अभ्यर्थियों ने सीबीटी परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा में उत्तीर्ण 74 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है. चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के परिसर में शुरू होगा. इसके संबंध में उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएग.उम्मीदवारों को अलग से कोई बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा.

आयोग के सचिव ने उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवार को बाद में कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा. इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय पर आयोग के परिसर में पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वो परीक्षा परिणाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें.

बता दें कि इससे पहले जीव विज्ञान, जेबीटी, समाज शास्त्र, कंप्यूटर, म्यूजिक, भूगोल, कॉमर्स अध्यापकों के परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है. नियुक्ति के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें