होमएग्ज़ाम्सयूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ाई: कक्षा 9, 11 के पंजीकरण और 10, 12 के परीक्षा फॉर्म अब 30 सितंबर तक भरें - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ाई: कक्षा 9, 11 के पंजीकरण और 10, 12 के परीक्षा फॉर्म अब 30 सितंबर तक भरें - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Exam Form & Registration Date Extended | Check Latest Deadline यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ाई:कक्षा 9, 11 के पंजीकरण और 10, 12 के परीक्षा फॉ…

9 सितंबर 2026 को 06:02 pm बजे
यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ाई:  कक्षा 9, 11 के पंजीकरण और 10, 12 के परीक्षा फॉर्म अब 30 सितंबर तक भरें - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UP Board Exam Form & Registration Date Extended | Check Latest Deadline

यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ाई:कक्षा 9, 11 के पंजीकरण और 10, 12 के परीक्षा फॉर्म अब 30 सितंबर तक भरें

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10 व 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीखें फिर बढ़ा दी हैं। पहले अंतिम तारीख 10 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बुधवार देर शाम इस बारे में आदेश जारी किया।

बोर्ड सचिव ने जानकारी दी कि कक्षा 9 और 11 के छात्र अब 30 सितंबर, 2026 की रात 12:00 बजे तक अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करके बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर छात्र-छात्राओं की जानकारी की जांच 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर, 2026 तक करेंगे। जांच के बाद जानकारी में बदलाव के लिए 05 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2026 (रात 12:00 बजे तक) का समय तय किया गया है। इसमें सिर्फ बदलाव ही हो सकेंगे, कोई नया छात्र नहीं जोड़ा जाएगा। पंजीकृत छात्रों की फोटो वाली लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में 15 अक्टूबर, 2026 तक जमा करनी होगी।

इसी तरह, परीक्षा वर्ष 2027 के कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए, स्कूल के प्रधानाध्यापक सभी योग्य छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क एक साथ चालान से सरकारी खजाने में 28 सितंबर, 2026 तक जमा कराएंगे। सरकारी खजाने में जमा शुल्क की जानकारी और पढ़ाई से जुड़ी डिटेल upmsp.edu.in पर 30 सितंबर, 2026 की रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर जानकारी की जांच और बदलाव 01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर, 2026 तक किए जा सकेंगे। इसके बाद फोटो वाली लिस्ट और संबंधित रसीद की कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय भेजने के लिए DIOS कार्यालय में 15 अक्टूबर, 2026 तक जमा करनी होगी। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें