AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...
AIIMS देवघर और HSSC में समझौता, चार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे संचालित कार्यक्रम में शिरकत करते एम्स डायरेक्टर व अन्य. एम्स देवघर और हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल (HSSC) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 4 नए कौशल प्रशिक्षण…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
AIIMS देवघर और HSSC में समझौता, चार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे संचालित
कार्यक्रम में शिरकत करते एम्स डायरेक्टर व अन्य.
एम्स देवघर और हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल (HSSC) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 4 नए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है.
देवघर: स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल आधारित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा में एम्स देवघर और एम्स देवघर डिजिटल अकादमी (एडीडीए) ने हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल (एचएसएससी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया है. इस सहयोग के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चार महत्वपूर्ण कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त रूप से संचालित किये जायेंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों को संबंधित क्षेत्रों में व्यावहारिक और कौशल आधारित प्रशिक्षण देने पर जोर रहेगा.
चार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का चयन
एम्स देवघर डिजिटल अकादमी और एचएसएससी के संयुक्त सहयोग से चार कार्यक्रम लागू किये जायेंगे. इनमें हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान एवं ईसीजी की व्याख्या, गंभीर रूप से बीमार मरीजों की नर्सिंग देखभाल, उपशामक देखभाल प्राप्त करने वाले मरीजों की नर्सिंग देखभाल तथा महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में नर्सिंग देखभाल शामिल हैं.
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक व्यावहारिक दक्षता उपलब्ध कराना है.
समझौता समारोह में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रो. (डॉ.) हरमिंदर सिंह, शैक्षणिक अधिष्ठाता तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास, उप निदेशक (प्रशासन) मौजूद रहे. कार्यक्रम में हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल की टीम के साथ एम्स देवघर डिजिटल अकादमी के संकाय सदस्य एवं टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.
स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
एम्स देवघर, एडीडीए और एचएसएससी के बीच यह सहयोग कौशल आधारित स्वास्थ्य प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक पहल है. इसके माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए निरंतर व्यावसायिक विकास के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा.
यह भी पढ़ें:
देवघर में Airport के किनारे टूटी सड़क, 25 गांवों का आवागमन प्रभावित
जल्द मिलेगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी
आगामी क्षमता निर्माण कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही एम्स देवघर की आधिकारिक वेबसाइट के एडीडीए अनुभाग में उपलब्ध करायी जायेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी जारी होने के बाद इच्छुक स्वास्थ्यकर्मी इससे संबंधित विवरण प्राप्त कर सकेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News

कक्षा 1-5 का परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों के खिले चेहरे

उत्तराखंड बोर्ड में 9वीं-11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी: 2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ 10 रुपये फीस, 31 अक्टूबर 2026 तक मौका - Nainital News

उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध: झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश - Jhajjar News

BBOSE June Result 2026: बीबोस कक्षा 10वीं-12वीं जून परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

Bihar Board Exam 2026-28: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की समय-सीमा 9 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
ताज़ा ख़बरें
- Who is Mandeep K Bhandari? Education qualification, medical background and career of new CBSE chairman
- सीएसजेएमयू परीक्षा अलर्ट: यूनिवर्सिटी की आज की सभी मिड सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द, वीसी बोले- कैंपस न आएं छात्र
- UP Police Constable Bharti: सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा PET - up police constable pet admit card out exam starts oct 1
- Hapur News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- NEET PG counselling 2026 date: Check step-by-step process, documents required for registration and other details
- NEET PG 2026 Toppers List OUT: AIR 1, Top 20 Rankers & Scores
- UP Police PET Admit Card 2026 जारी, 1 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
- IITs bar Oracle, 21 other companies from campus hiring over withdrawn job offers

