Allahabad University : पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए नई मेरिट प्रणाली से मिलेगा दाखिला, 120 अंकों से बनेगी मेरिट - allahabad university phd admission 2026 new merit rules know candidates
Allahabad University : पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए नई मेरिट प्रणाली से मिलेगा दाखिला, 120 अंकों से बनेगी मेरिट इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2026 की अंतिम मेरिट सूची शैक्षणिक प्रदर्शन, एनटीए स्कोर और रिसर्च एप्ट…

सौजन्य से:- jagran.com
Allahabad University : पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए नई मेरिट प्रणाली से मिलेगा दाखिला, 120 अंकों से बनेगी मेरिट
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2026 की अंतिम मेरिट सूची शैक्षणिक प्रदर्शन, एनटीए स्कोर और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट (आरएटी) पर आधारित होगी।
HighLights
- अभ्यर्थियों के प्रवेश की राह आसान करेगा PG में 60 प्रतिशत से अधिक अंक
- पीजी के प्रदर्शन से अभ्यर्थी शैक्षणिक वर्ग के 20 में से 10 अंक ले सकेंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया-2026 में अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन, एनटीए स्कोर और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट (आरएटी) को आधार बनाया जाएगा। अंतिम मेरिट अधिकतम 120 अंकों की होगी।
इसमें शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 20, एनटीए परीक्षा के लिए 70 और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। 20 अंकों के शैक्षणिक वर्ग में अकेले परास्नातक के अच्छे प्रदर्शन से ही अभ्यर्थी अधिकतम 10 अंक हासिल कर सकता है।
मेरिट तैयार करने की सबसे अधिक हिस्सेदारी एनटीए स्कोर की होगी। एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंकों को 70 अंकों के पैमाने पर परिवर्तित किया जाएगा। इसके बाद रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट यानी आरएटी के प्रदर्शन के लिए अधिकतम 30 अंक मिलेंगे।
इस तरह प्रवेश मेरिट में एनटीए स्कोर और आरएटी मिलकर 100 अंकों का आधार तैयार करेंगे। अभ्यर्थियों के पूर्व शैक्षणिक प्रदर्शन को भी मेरिट में महत्व दिया गया है। हाईस्कूल से अधिकतम दो, इंटरमीडिएट से तीन, स्नातक से पांच और परास्नातक से अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे।
इस प्रकार शैक्षणिक प्रदर्शन के कुल 20 अंक होंगे। हाईस्कूल में 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी को कोई अंक नहीं मिलेगा। 50 प्रतिशत या उससे अधिक लेकिन 60 प्रतिशत से कम अंक होने पर एक तथा 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने पर दो अंक मिलेंगे।
इसी तरह इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम अंक पर एक, 50 प्रतिशत या उससे अधिक लेकिन 60 प्रतिशत से कम पर दो और 60 प्रतिशत या उससे अधिक पर तीन अंक निर्धारित हैं। स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक पर दो, 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत से कम पर तीन और 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पर पांच अंक मिलेंगे।
शैक्षणिक प्रदर्शन में परास्नातक स्तर के अंक सबसे अधिक प्रभाव डालेंगे। 50 प्रतिशत से 55 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थी को पांच, 55 प्रतिशत से 60 प्रतिशत से कम पर सात और 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पर 10 अंक दिए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत अधिकतम 20 अकादमिक अंक, 70 एनटीए अंक, 30 आरएटी अंक जुड़कर 120 अंक होंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुसार अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

