होमएग्ज़ाम्सAllahabad University में नए विषय संयोजनों से आसान हुआ स्नातक प्रवेश, सीटें भरने में मिली मदद - allahabad university new subject combo easy ug admissions
एग्ज़ाम्स

Allahabad University में नए विषय संयोजनों से आसान हुआ स्नातक प्रवेश, सीटें भरने में मिली मदद - allahabad university new subject combo easy ug admissions

Allahabad University में नए विषय संयोजनों से आसान हुआ स्नातक प्रवेश, सीटें भरने में मिली मदद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए विषय संयोजनों से स्नातक प्रवेश प्रक्रिया आसान हुई है, जिससे सीटें भरने में भी मदद मिली ...और पढ़े…

6 सितंबर 2026 को 04:29 pm बजे
Allahabad University में नए विषय संयोजनों से आसान हुआ स्नातक प्रवेश, सीटें भरने में मिली मदद
 - allahabad university new subject combo easy ug admissions

सौजन्य से:- jagran.com

Allahabad University में नए विषय संयोजनों से आसान हुआ स्नातक प्रवेश, सीटें भरने में मिली मदद

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए विषय संयोजनों से स्नातक प्रवेश प्रक्रिया आसान हुई है, जिससे सीटें भरने में भी मदद मिली ...और पढ़ें

HighLights

- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समापन की ओर प्रवेश प्रक्रिया

- दाखिले की अंतिम तिथि आठ सितंबर निर्धारित की गई है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों को विषय चुनने के लिए पहले की अपेक्षा अधिक विकल्प मिले। इससे न केवल प्रवेश प्रक्रिया आसान हुई बल्कि सीटें भरने में भी मदद मिली है। विश्वविद्यालय ने बीए समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में विषय संयोजनों के बेहतर विकल्प से अभ्यर्थी अपनी रुचि और भविष्य की तैयारी के अनुरूप पसंदीदा विषयों को प्राथमिकता दे पाए।

बीए में इस बार सर्वाधिक 83 विषय संयोजन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह बीएससी गणित में 14 और बीएससी जीव विज्ञान में 12 विषय संयोजन निर्धारित किए गए हैं। बीए में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए विषय संयोजन के चयन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी।

अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान कम से कम 40 विषय संयोजन चुनना अनिवार्य किया गया था। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि किसी एक विषय संयोजन में सीट उपलब्ध न होने की स्थिति में अभ्यर्थी की प्राथमिकता सूची में शामिल दूसरे संयोजन में प्रवेश का अवसर मिल सके। बीएससी गणित में अभ्यर्थियों को उपलब्ध सभी 14 विषय संयोजन और बीएससी जीव विज्ञान में सभी 12 विषय संयोजन चुनने थे। इस व्यवस्था से प्रवेश प्रक्रिया में विकल्प बढ़े और सीट आवंटन में विश्वविद्यालय को भी सुविधा हुई।

17 पाठ्यक्रमों में करीब चार हजार सीटें भरीं

नए विषय संयोजनों की वजह से बीए समेत स्नातक के 17 पाठ्यक्रमों की करीब 3500 सीटें भर चुकी हैं। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है और दाखिले की अंतिम तिथि आठ सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में शेष सीटों पर भी प्रवेश पूरा होने की उम्मीद है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें