Allahabad University में BSc गणित और बायो समेत BA का नया कटऑफ जारी, अलग-अलग श्रेणियों के अंक निर्धारित - allahabad university releases new cutoff for bsc ba admissions
Allahabad University में BSc गणित और बायो समेत BA का नया कटऑफ जारी, अलग-अलग श्रेणियों के अंक निर्धारित इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएससी गणित, बायो और बीए पाठ्यक्रमों के लिए नया कटऑफ जारी किया है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों…

सौजन्य से:- Jagran
Allahabad University में BSc गणित और बायो समेत BA का नया कटऑफ जारी, अलग-अलग श्रेणियों के अंक निर्धारित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएससी गणित, बायो और बीए पाठ्यक्रमों के लिए नया कटऑफ जारी किया है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के ...और पढ़ें
HighLights
- विश्वविद्यालय में बची सीटों पर दाखिले का अभ्यर्थियों को एक और मौका
- निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- एडीसी में बीकॉम में नान सीयूईटी को मौका, बीए-बीएससी में सभी को अवसर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ जारी किया गया है। इसके आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नए कटऑफ में बीएससी गणित, बीएससी बायो और बीए के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अंक निर्धारित किए गए हैं। बीएससी गणित में ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 357.66 से 359 अंक निर्धारित की गई है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कटऑफ 366.30 से 367.09 अंक रही। वहीं एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 271.80 से 271.90 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी दो सितंबर को सुबह 10 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
बीए पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 427 से 429 अंक रखा गई है। ओबीसी वर्ग में 354 से 359 अंक, जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग में 353 से 360 अंक के बीच कटऑफ निर्धारित है। एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 से 307 अंक कटऑफ है। बीए में पात्र अभ्यर्थियों को दो सितंबर सुबह नौ बजे तक प्रवेश लेना होगा।
बीएससी बायो में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 442.50 से 443.65 अंक निर्धारित है। ईडब्ल्यूएस वर्ग में कटआफ 442.88 से 443.53 अंक रही। पात्र अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम समय सीमा दो सितंबर सुबह 10 बजे तक निर्धारित की गई है।
एडीसी : बीए-बीएससी में सभी को अवसर
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज यानी एडीसी में बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज ने दो सितंबर को प्रवेश का अवसर निर्धारित किया है। इसके तहत सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल होकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम और श्रेणी के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। कीडगंज परिसर में बीए प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया है। बीएससी गणित प्रथम वर्ष में ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध है।
बीकॉम में नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों को भी इंटरमीडिएट अथवा कक्षा 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश का अवसर दिया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत या उससे अधिक, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक निर्धारित हैं। एससी और एसटी वर्ग के सभी छात्र इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
जीरो रोड परिसर की छात्रा शाखा में बीए प्रथम वर्ष में सभी वर्गों की छात्राओं और बीकाम प्रथम वर्ष में भी सभी वर्गों की छात्राओं के लिए प्रवेश का अवसर रखा गया है। नान-सीयूईटी आधार पर बीकाम में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत या उससे अधिक तथा ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आवश्यक हैं। एससी और एसटी वर्ग की सभी छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी।
बीए में नान-सीयूईटी प्रवेश के इच्छुक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी अवसर दिया गया है। प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटें समाप्त होने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। बची हुई सीटों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

