होमएग्ज़ाम्सबिना परीक्षा रिजल्ट और ATKT का आरोप, पीआरएसयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल
एग्ज़ाम्स

बिना परीक्षा रिजल्ट और ATKT का आरोप, पीआरएसयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल

बिना परीक्षा रिजल्ट और ATKT का आरोप, पीआरएसयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों की विसंगतियों और कथित खराब परीक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने जो…

2 सितंबर 2026 को 04:29 am बजे
बिना परीक्षा रिजल्ट और ATKT का आरोप, पीआरएसयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल

सौजन्य से:- ETV Bharat

बिना परीक्षा रिजल्ट और ATKT का आरोप, पीआरएसयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों की विसंगतियों और कथित खराब परीक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 2, 2026 at 9:44 AM IST

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों की विसंगतियों और कथित खराब परीक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. एनएसयूआई अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान गलत ATKT, Year Back, विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाने और बिना परीक्षा दिए रिजल्ट जारी करने जैसे गंभीर मामलों को उठाया गया.

बिना परीक्षा दिए ATKT का आरोप, 1-2 नंबर से Year Back पर आक्रोश

कुरुद स्थित संत गुरु घासीदास महाविद्यालय में कथित तौर पर बिना परीक्षा लिए विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर ATKT दिए जाने के मामले ने छात्रों की नाराजगी बढ़ा दी है. वहीं PRSU से संबद्ध कॉलेजों के BA, B.Com, BA LLB, M.Com और BCA के परीक्षा परिणामों को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए. NSUI का आरोप है कि कई विद्यार्थियों को केवल 1, 2 या 4 नंबर के अंतर से ATKT अथवा Year Back दिया जा रहा है, जिससे उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो रहा है.

भाटापारा कॉलेज में 60 में से 45 छात्रों को अनुपस्थित बताए जाने का मामला

प्रदर्शन के दौरान गजानन कॉलेज, भाटापारा का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया. छात्रों का आरोप है कि BA के 60 विद्यार्थियों में से 45 छात्रों को परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि वे परीक्षा में शामिल हुए थे. NSUI ने ऐसे सभी मामलों की तत्काल जांच कर छात्रों के रिजल्ट में सुधार की मांग की है.

बड़ी संख्या में छात्रों को मिली ATKT

उपलब्ध परीक्षा परिणाम के आंकड़े भी छात्रों की नाराजगी का कारण बने हुए हैं

• B.Com. NEP Semester-4: 6866 में से 2465 पास, 4397 ATKT

• B.Com. NEP Semester-2: 9566 में से 2640 पास, 6909 ATKT

• B.A. NEP Semester-4: 9716 में से 6565 पास, 3078 ATKT

• B.A. NEP Semester-2: 15682 में से 5338 पास, 10308 ATKT

वहीं M.Sc. Environmental Science Semester-4 और Semester-2 का परिणाम पूरी तरह पास रहा.

"प्रशासनिक खामियों का खामियाजा छात्र क्यों भुगते ?"

NSUI अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की प्रशासनिक खामियों का सीधा नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क के नाम पर छात्रों से भारी राशि ली जाती है, लेकिन परीक्षा और परिणाम की व्यवस्था में लगातार गंभीर खामियां सामने आ रही हैं. उनका कहना है कि एक-दो नंबर के अंतर से छात्रों को ATKT या Year Back देकर उनका शैक्षणिक भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है.

ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें रखीं

NSUI ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मांग की

1. अनुपस्थित दर्शाए गए विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की तत्काल जांच की जाए

2. कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच और पुनर्गणना कराई जाए

3. ATKT और Super ATKT के मामलों की समीक्षा कर सुधार किया जाए

4. पात्र विद्यार्थियों को पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाए

5. सभी समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष निराकरण किया जाए

कार्रवाई नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन

घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से चर्चा की. प्रशासन ने समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. एनएसयूआई ने साफ कहा है कि यदि जल्द ही परीक्षा परिणाम की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया और छात्रों को राहत नहीं मिली, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें