बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक जमा कर सकेंगे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड - bihar board matric inter exam form and dummy card dates extended
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक जमा कर सकेंगे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार और परीक्षा फॉर्…

सौजन्य से:- Jagran
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक जमा कर सकेंगे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।
HighLights
- मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित।
- डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार अब 16 सितंबर तक।
- घोषणा पत्र अपलोड होने पर ही भरे जाएंगे फॉर्म।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन त्रुटि सुधार और परीक्षा फार्म भरने की तिथि गुरुवार को विस्तारित कर दी।
अब संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान 28 अगस्त से 16 सितंबर तक त्रुटियों का सुधार कर सकेंगे और विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक के हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
घोषणापत्र अपलोड करने के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पूर्व में डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करने और हस्ताक्षर उपरांत घोषणापत्र अपलोड करने के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित थी। इंटरमीडिएट के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com तथा मैट्रिक के लिए biharboardonline.org पर जारी किए गए हैं।
विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक हर हाल में विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को समिति के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
घोषणापत्र अपलोड होने पर ही भरा जाएगा परीक्षा फार्म
अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 16 सितंबर तक जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड होगा, केवल उन्हीं का आनलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी 28 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी।
पेंडिंग घोषणापत्र जमा करने की भी सुविधा
समिति ने वैसे विद्यार्थियों को भी अवसर दिया है, जिनका पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क तो जमा हो चुका है, लेकिन प्रिफिल्ड घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया गया था। ऐसे छात्रों का प्रीफिल्ड घोषणा पत्र भी 16 सितंबर तक पोर्टल पर जमा किया जा सकेगा। इसके बाद ही उनका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पोर्टल पर दिखेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

