होमएग्ज़ाम्सBihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन में सरकारी कॉलेज पाने के बाद आगे क्या? कैसे होती है काउंसलिंग?
एग्ज़ाम्स

Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन में सरकारी कॉलेज पाने के बाद आगे क्या? कैसे होती है काउंसलिंग?

Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन में सरकारी कॉलेज पाने के बाद आगे क्या? कैसे होती है काउंसलिंग? Bihar DElEd Next Steps 2026: बिहार D.El.Ed एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद की पूरी प्रक्रिया को समझन…

28 अगस्त 2026 को 11:29 am बजे
Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन में सरकारी कॉलेज पाने के बाद आगे क्या? कैसे होती है काउंसलिंग?

सौजन्य से:- Jagran Josh

Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन में सरकारी कॉलेज पाने के बाद आगे क्या? कैसे होती है काउंसलिंग?

Bihar DElEd Next Steps 2026: बिहार D.El.Ed एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद की पूरी प्रक्रिया को समझने और जानने के लिए नीचे या यहां दिए गए सभी स्टेप्स को देखें। साथ ही, सरकारी (DIET) कॉलेजों में कम फीस पर नामांकन पाने के लिए सीट अलॉटमेंट, 'स्लाइड-अप' ऑप्शन और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के महत्वपूर्ण यहां से सभी जानें।

BSEB Bihar DElEd Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित दो साल Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) सेशन 2026-28 के लिए लाखों छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Common Application Form - CAF) जमा करने के बाद कई बार छात्रों के मन में एक ही सवाल उठता है कि "अब आगे की प्रक्रिया क्या होगी और सरकारी कॉलेज पाने के लिए क्या कदम उठाने होंगे?"

बिहार के प्राथमिक और मध्य स्कूलों (कक्षा 1 से 8) में टीचर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए केवल फॉर्म भरना ही काफी नहीं होता है। टीचर बनने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम से लेकर ऑनलाइन काउंसलिंग, कट-ऑफ लिस्ट और कॉलेज रिपोर्टिंग तक के सभी स्टेप्स की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही, उन सभी स्टेप्स को पास भी करना जरूरी है।

Bihar DElEd Admission 2026: मुख्य स्टेप्स और काउंसलिंग प्रोसेस की डिटेल्स

बिहार D.El.Ed में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित मुख्य स्टेप्स को फॉलो करके इन्हें पूरा करना होता है। आइए यहां से पूरे प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

Common Application Form (CAF), फीस और कॉलेज चॉइस भरने की प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 तक पूरी की जा चुकी है। अब सभी छात्रों को सबसे ज्यादा इंतजार First Selection List/Seat Allotment का है।

रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार पहली सेलेक्शन लिस्ट 27 अगस्त 2026 को जारी हो जाएगी। पहली लिस्ट में सीट मिलने वाले छात्रों को 27 से 31 अगस्त 2026 के बीच संबंधित कॉलेजो में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी दौरान छात्रों के लिए Slide Up का ऑप्शन भी रहेगा।

Bihar DElEd Admission 2026: महत्वपूर्ण Dates

बिहार DElEd एडमिशन 2026 के रिवाइज्ड शेड्यूल में दी गई सभी जानकारी को देखने और समझने के लिए यहां देखें।

रिवाइज्ड शेड्यूल में पहली सेलेक्शन लिस्ट 27 अगस्त और उसके आधार पर एडमिशन 27-31 अगस्त निर्धारित किया गया है। आगे दूसरी और तीसरी सेलेक्शन लिस्ट के भी स्टेप्स दिए गए हैं।

BSEB Bihar DElEd Admission 2026 Official Notice - यहां क्लिक करें

फॉर्म भरने के बाद के महत्वपूर्ण अगले कदम क्या लेने चाहिएं?

1. डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार करें

रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के बाद BSEB अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Dummy Admit Card अपलोड करता है। छात्रों उस एजमिट कार्ड में अपने नाम, माता-पिता के नाम, कैटेगरी, जन्मतिथि और फोटो आदि से जुड़ी सभी डिटेल्स को चेक करें।

2. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तैयारी

बिहार D.El.Ed के एंट्रेंस एग्जाम को ऑनलाइन आयोजित किया जाता है। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQs) शामिल होते है। हर क्वश्न 1 मार्क्स का होता है। साथ ही, एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, इसलिए सभी क्वश्न को हल कर सकते हैं।

- सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स विभाजन:

- सामान्य हिंदी / उर्दू: 25 क्वश्न

- गणित: 25 क्वश्न

- विज्ञान: 20 क्वश्न

- सामाजिक अध्ययन: 20 क्वश्न

- सामान्य अंग्रेजी: 20 क्वश्न

- तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Reasoning): 10 क्वश्न

3. स्कोरकार्ड और काउंसलिंग (Common Application Form - CAF)

एग्जाम खत्म होने के बाद BSEB द्वारा प्रोविजनल आंसर-की और फाइनल रिजल्ट (Scorecard) को जारी किया जाता है। पास होने वाले छात्रों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को कम से कम 10 से 20 कॉलेजों के लिए चॉइस फिलिंग करनी पड़ती है।

D.EL.ED JOINT ENTRANCE TEST, 2026, स्कोर कार्ड - यहां क्लिक करें

4. सीट अलॉटमेंट और 'स्लाइड-अप' प्रक्रिया

चॉइस फिलिंग और एंट्रेंस रैंक के आधार पर First Selection List जारी की जाती है।

- यदि आपको आपकी पसंद का पहला कॉलेज मिल जाता है, तो वहां जाकर एडमिशन लें।

- यदि आपको नीचे की पसंद का कॉलेज आवंटित हुआ है और आप बेहतर कॉलेज चाहते हैं, तो आप आवंटित कॉलेज में सीट सुरक्षित करके Slide-Up विकल्प चुन सकते हैं। इससे अगली अलॉटमेंट लिस्ट में आपका कॉलेज अपग्रेड हो सकता है।

5. नोडल कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को निर्धारित डेट्स के अंदर ही अलॉटेड कॉलेज में उपस्थित होकर सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन कराना होता है। इसके बाद निर्धारित नामांकन फईस को जमा करते ही सीट पक्की हो जाती है।

यहां भी पढ़े: DU NCWEB Cut Off 2026: B.A. Programme और B.Com की Fourth List जारी; 25 अगस्त से Admission शुरू, यहां देखें Direct Link

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें