Bihar Librarian Vacancy 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती का रास्ता होगा साफ - bihar librarian vacancy 2026 path cleared for bihar librarian recruitment applications to begin on october 1 bseb to conduct the recruitment
Bihar Librarian Vacancy 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती का रास्ता होगा साफ बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से लिए…

सौजन्य से:- Jagran
Bihar Librarian Vacancy 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती का रास्ता होगा साफ
बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से लिए जायेंगे। सरकारी लाइब्रेरियन बनने के लिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है।
HighLights
- बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से आवेदन होंगे स्टार्ट।
- 19 नवंबर से परीक्षा होगी स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) को "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब बिहार बोर्ड ने इस पर अमल करते हुए आवेदन की तिथियों के साथ ही एग्जाम डेट को भी घोषित कर दिया गया है।
सरकारी लाइब्रेरियन बनने के लिए पात्रता परीक्षा में भाग लेना जरूरी
आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा सरकारी लाइब्रेरियन बनने के लिए स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट/ LET को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवार लाइब्रेरियन भर्ती में शामिल होने के लिए इस पात्रता परीक्षा में अवश्य भाग लें।
इन डेट्स में कर सकेंगे आवेदन
बिहार बोर्ड की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के लिए फीस इत्यादि की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से आवेदन तिथियों के साथ ही परीक्षा तिथि को भी घोषित कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार इस डेट को ध्यान में रखकर अभी से एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें ताकी आसानी से इस पात्रता परीक्षा को पास कर सकेंगे। एग्जाम के लिए संभावित परीक्षा तिथि 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
लाइब्रेरियन भर्ती के लिए पात्रता
- लाइब्रेरियन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 45 फीसदी अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) से स्नातक किया हो।
- आरक्षित वर्ग, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को 5% की छूट दी गई है अर्थात इस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों ने स्नातक 40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
- इसके अलावा अभ्यर्थी का पात्रता परीक्षा पास होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। नई नियमावली के तहत इस भर्ती की बहाली में अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- भर्ती में नए रूल के अनुसार कुल पदों में 35 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकते हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

