होमएग्ज़ाम्सवेटरनरी कॉलेजों में इसी सप्ताह से होंगे दाखिले, एडमिशन बोर्ड गठित - Bikaner News
एग्ज़ाम्स

वेटरनरी कॉलेजों में इसी सप्ताह से होंगे दाखिले, एडमिशन बोर्ड गठित - Bikaner News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - Admissions To Veterinary Colleges Will Begin This Week, With An Admission Board Formed. वेटरनरी कॉलेजों में इसी सप्ताह से होंगे दाखिले, एडमिशन बोर्ड गठित - कॉपी लिंक प्रदेश के…

14 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
वेटरनरी कॉलेजों में इसी सप्ताह से होंगे दाखिले, एडमिशन बोर्ड गठित - Bikaner News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Admissions To Veterinary Colleges Will Begin This Week, With An Admission Board Formed.

वेटरनरी कॉलेजों में इसी सप्ताह से होंगे दाखिले, एडमिशन बोर्ड गठित

- कॉपी लिंक

प्रदेश के 14 कॉलेजों की 1240 सीटों के लिए तीन चरणों में होगी काउंसलिंग

प्रदेश के वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट एडमिशन बोर्ड की काउंसलिंग कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की ओर से काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल एक-दो दिन में जारी किया जाएगा।

इस बार वेटरनरी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश के कॉलेजों में इस बार राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट (आरपीवीटी) के जरिए प्रवेश नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को नीट यूजी स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश के 14 वेटरनरी कॉलेजों की कुल 1240 सीटों के लिए राज्य स्तर पर केंद्रीकृत काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार ने एडमिशन बोर्ड के लिए गठित कमेटी में डॉ. राजेश कुमार धुड़िया को अध्यक्ष और डॉ. प्रवीण बिश्नोई को सदस्य सचिव बनाया है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि नीट यूजी के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

तीन सरकारी, 11 निजी कॉलेज शामिल

प्रदेश के 14 वेटरनरी कॉलेजों में तीन सरकारी और 11 निजी कॉलेज शामिल हैं। इनमें कुल 1240 सीटें निर्धारित हैं। तीन सरकारी वेटरनरी कॉलेजों में करीब 300 सीटें हैं। सरकारी कॉलेजों में 85% सीटों पर राज्य की केंद्रीकृत काउंसलिंग से और 15% सीटों पर वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑल इंडिया काउंसलिंग से प्रवेश होगा। वहीं, 11 निजी वेटरनरी कॉलेजों की सीटों के लिए भी राज्य स्तर पर केंद्रीकृत काउंसलिंग की जाएगी।

ऑल इंडिया कोटे की प्रक्रिया पहले से शुरू

वेटरनरी पाठ्यक्रम की 15% ऑल इंडिया सीटों के लिए देशभर के पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में काउंसलिंग प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हो चुकी है। अब राज्य कोटे की सीटों के लिए राजस्थान में केंद्रीकृत काउंसलिंग शुरू होगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें