होमस्किल्समौलाना आज़ाद कॉलेज ग्रामीण युवाओं को दे रहा कौशल प्रशिक्षण: कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन कोर्स से बन रहे आत्मनिर्भर - Bondra(Mawana) News
स्किल्स

मौलाना आज़ाद कॉलेज ग्रामीण युवाओं को दे रहा कौशल प्रशिक्षण: कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन कोर्स से बन रहे आत्मनिर्भर - Bondra(Mawana) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Bondra - Skill Training At Maulana Azad College Meerut | Youth Employment मौलाना आज़ाद कॉलेज ग्रामीण युवाओं को दे रहा कौशल प्रशिक्षण:कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन कोर…

3 सितंबर 2026 को 04:29 am बजे
मौलाना आज़ाद कॉलेज ग्रामीण युवाओं को दे रहा कौशल प्रशिक्षण:  कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन कोर्स से बन रहे आत्मनिर्भर - Bondra(Mawana) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- Bondra

- Skill Training At Maulana Azad College Meerut | Youth Employment

मौलाना आज़ाद कॉलेज ग्रामीण युवाओं को दे रहा कौशल प्रशिक्षण:कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन कोर्स से बन रहे आत्मनिर्भर

- कॉपी लिंक

मेरठ के परीक्षितगढ़ ब्लॉक स्थित मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज, ललियाना ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत एक प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहाँ युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस केंद्र पर कटिंग एवं टेलरिंग, कंप्यूटर और ब्यूटीशियन जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित ट्रेड का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नौकरी प्राप्त करने या अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनाना है।

यह प्रशिक्षण केंद्र उन ग्रामीण युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो कम समय में कौशल प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ना चाहते हैं। सिलाई, कंप्यूटर और ब्यूटीशियन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं।

कॉलेज के प्रधानाचार्य मौ. आरिफ ने बताया कि वर्तमान समय में केवल शैक्षिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास व्यावहारिक कौशल होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थियों और क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का प्रशिक्षण युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज शिक्षा के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से क्षेत्र के युवाओं में कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें