होमएग्ज़ाम्सBRABU बीएड रिजल्ट जारी: 5869 छात्र सफल, जानिए अपडेट
एग्ज़ाम्स

BRABU बीएड रिजल्ट जारी: 5869 छात्र सफल, जानिए अपडेट

BRABUने जारी किया बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट, 5869 छात्र-छात्राएं हुए सफल बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. कुल 5,869 छात्र-छात्राओं…

29 अगस्त 2026 को 10:29 am बजे
BRABU बीएड रिजल्ट जारी: 5869 छात्र सफल, जानिए अपडेट

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

BRABUने जारी किया बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट, 5869 छात्र-छात्राएं हुए सफल

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. कुल 5,869 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जबकि अटके हुए रिजल्ट्स को जल्द ही सुधारा जाएगा.

Bihar university exam News: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय यानी BRABU ने बीएड सत्र 2025–27 के प्रथम वर्ष का आधिकारिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. लंबे समय से परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है. इस परीक्षा में कुल 5,869 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. वहीं विभिन्न विषयों में अंक कम आने या अनुत्तीर्ण होने के कारण 254 विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया गया है. इसके अलावा तकनीकी कारणों से 11 परीक्षार्थियों का रिजल्ट पेंडिंग रखा गया है, जबकि 59 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे.

आपके शहर में

पेंडिंग और रुके हुए रिजल्ट जल्द होंगे क्लीयर

परीक्षा नियंत्रक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है. इससे पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जा चुका है. पिछले सत्र के दौरान प्रथम वर्ष में प्रमोट हुए दर्जनों छात्रों ने मौजूदा सत्र 2025-27 के साथ दोबारा परीक्षा में हिस्सा लिया था. हालांकि, द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास करने के बावजूद प्रथम वर्ष का पेपर क्लियर न होने के कारण उन छात्रों का अंतिम रिजल्ट रुका हुआ था.

शनिवार से आवेदन देकर सुधरवा सकेंगे अपना रिजल्ट

प्रथम वर्ष का परिणाम जारी होने के बाद अब इन सभी प्रभावित विद्यार्थियों के रिजल्ट क्लीयर होने का रास्ता पूरी तरह खुल गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शनिवार से ऐसे छात्र अपने संबंधित आवेदन यूनिवर्सिटी में जमा कर सकेंगे. इन आवेदनों के आधार पर उनके रुके हुए पुराने परिणामों को संशोधित कर पूरी तरह क्लीयर कर दिया जाएगा. इस प्रक्रिया के पूरा होने से संबंधित छात्र आगामी शैक्षणिक प्रक्रियाओं और नौकरी तथा उच्च शिक्षा के लिए समय पर आवेदन करने में सक्षम हो सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें