BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परीक्षा फॉर्म जारी, 16 सितंबर है लास्ट डेट; कितनी लगेगी फीस? - bihar board exam 2027 inter and matric form filling deadline sept 16
BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परीक्षा फॉर्म जारी, 16 सितंबर है लास्ट डेट; कितनी लगेगी फीस? बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शु…

सौजन्य से:- Jagran
BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परीक्षा फॉर्म जारी, 16 सितंबर है लास्ट डेट; कितनी लगेगी फीस?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 16 सितंबर 2026 तक अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।
HighLights
- इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म भरने शुरू।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026।
- इंटर के लिए ₹1430, मैट्रिक के लिए ₹950 शुल्क।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विद्यार्थी अपने स्कूल अथवा कॉलेज के माध्यम से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे। दोनों परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने को अलग-अलग वेबसाइट निर्धारित की गई है।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए exam.biharboardonline.org पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है।
बोर्ड ने सभी स्कूल और कालेजों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों को भी सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने के बाद उसमें दर्ज नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषय, फोटो सहित अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इंटर के लिए 1430 और मैट्रिक के लिए 950 रुपये शुल्क
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इंटरमीडिएट के नियमित विद्यार्थियों के लिए 1430 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्वतंत्र विद्यार्थियों को 1770 रुपये तथा क्वालिफाइंग परीक्षार्थियों को 2110 रुपये शुल्क देना होगा।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित विद्यार्थियों के लिए 1830 रुपये और प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए 2170 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
वहीं, मैट्रिक परीक्षा के लिए सामान्य और बीसी-2 श्रेणी के विद्यार्थियों को करीब 950 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और बीसी-1 श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए करीब 835 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

