होमएग्ज़ाम्सBTech Admission 2026: अभी भी सरकारी काॅलेज से बीटेक करने का मौका, 5 संस्थानों में चल रहे दाखिले, देखें डिटेल
एग्ज़ाम्स

BTech Admission 2026: अभी भी सरकारी काॅलेज से बीटेक करने का मौका, 5 संस्थानों में चल रहे दाखिले, देखें डिटेल

Government BTech Colleges Admission Last Date 2026: अभी भी इंजीनियरिंग में दाखिले का मौका है। 5 ऐसे सरकारी काॅलेज हैं, जो एडमिशन दे रहे हैं। इन संस्थानों में स्पॉट राउंड, वैकेंट सीट या विशेष काउंसलिंग के जरिए आवेदन किया…

29 अगस्त 2026 को 04:29 pm बजे
BTech Admission 2026: अभी भी सरकारी काॅलेज से बीटेक करने का मौका, 5 संस्थानों में चल रहे दाखिले, देखें डिटेल

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

Government BTech Colleges Admission Last Date 2026: अभी भी इंजीनियरिंग में दाखिले का मौका है। 5 ऐसे सरकारी काॅलेज हैं, जो एडमिशन दे रहे हैं। इन संस्थानों में स्पॉट राउंड, वैकेंट सीट या विशेष काउंसलिंग के जरिए आवेदन किया जा सकता है। जो भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे यहां पूरी डिटेल देख सकते हैं।

Vacant Seats of BTech Admission Details 2026: इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए सामान्य काउंसलिंग के कई चरण पूरे होने के बाद भी छात्रों के लिए उम्मीद खत्म नहीं हुई है। देश के कुछ सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड, ऑन-कैंपस काउंसलिंग और अन्य प्रवेश प्रक्रियाएं चल रही हैं। ऐसे में जिन छात्रों को अभी तक BTech में सीट नहीं मिली है तो उनके पास सरकारी कॉलेज में प्रवेश पाने का एक और मौका हो सकता है।

हालांकि, हर संस्थान के लिए योग्यता, प्रवेश का आधार, उपलब्ध ब्रांच, फीस और आवेदन की अंतिम तारीख अलग है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।

अभी BTech के लिए सरकारी कॉलेज कहां मिल सकता है?

देश के टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों जैसे- IIT, NIT और अन्य सरकारी काॅलेजों में एडमिशन का प्रोसेस पूरा हो चुका है। हालांकि, कई सरकारी काॅलेज अभी बीटेक एडमिशन दे रहे हैं। अगर आपने अभी तक BTech में दाखिला नहीं लिया है तो अप्लाई कर सकते हैं। HBTU कानपुर और असम यूनिवर्सिटी, सिलचर में इस समय प्रवेश चल रहा है।

इसके अलावा ओडिशा के कुछ सरकारी कॉलेजों ने भी अगस्त में खाली सीटों के लिए स्पाॅट राउंड दाखिला शुरू कर दिया है। इसलिए छात्रों को केवल सामान्य काउंसलिंग पर निर्भर रहने के बजाय संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर स्पाॅट/वैकेंट सीट नोटिस देखना चाहिए।

ये हैं 5 सरकारी काॅलेज, जहां बीटेक में चल रहा है एडमिशन

29 अगस्त 2026 या फिर आगे की तारीखों में जिन संस्थानों में आवेदन या काउंसलिंग की तारीख बची हुई है तो वहां एडमिशन का मौका है। यहां 5 सरकारी संस्थानों की लिस्ट देखें, जहां अभी छात्रों को बीटेक एडमिशन का मौका मिल सकता है-

नोट- अभी भी सरकारी काॅलेजों में बीटेक एडमिशन की जानकारी काउंसलिंग शेड्यूल और स्पाॅट राउंड की स्थिति के आधार पर दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि जिस काॅलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी जरूर करें।

BTech एडमिशन में स्पाॅट राउंड क्या होता है?

स्पाॅट राउंड वह प्रवेश प्रक्रिया है जो सामान्य काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। इसमें वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जो पहले की काउंसलिंग में सीट नहीं पा सके और कुछ मामलों की वजह से काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए या फिर जिनकी सीट खाली रह गई। हालांकि, हर काॅलेज के अलग नियम होते हैं।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें